- चीन के सामान की जिस तरह की गारंटी होती है कुछ इस तरह की है मोदी गारंटी - जीतू पटवारी
- कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला ने 5 विधानसभाओं में किया जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं
- कच्चा बांध टूटने से शिप्रा में मिला गंदा पानी
- इंदौर नगर निगम फर्जी बिल कांड: 100 करोड़ तक पहुंचने की आशंका
- भोपाल नगर निगम के दो चेहरे : कलियासोत में मलबा डालने पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, बड़े तालाब में खुद डलवा रहा सीएंडडी वेस्ट
सीहोर के बकतरा में कांग्रेस की ट्रैक्टर रैली, कृषि कानूनों के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा, अगर सुप्रीम कोर्ट किसानों के पक्ष में है तो तत्काल तीनों काले कानूनों को रद्द कर देना चाहिए
सीहोर। मोदी सरकार के लाए तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के विधानसभा क्षेत्र बुदनी के बकतरा में कांग्रेस ने विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल समेत कांग्रेस के कई नेताओं ने इस रैली में हिस्सा लिया। रैली में लोगों की इतनी ज़बरदस्त भागीदारी देखने को मिली कि कई किलोमीटर तक जाम लग गया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट किसानों के पक्ष में हैं तो तत्काल तीनों काले कानूनों को रद्द कर देना चाहिए और सरकार को संयुक्त संसदीय समिति के गठन का निर्देश देना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहगंज द्वारा आयोजित किसान सभा में किसानों से बातचीत भी की।
बकतरा में प्रशासन के दवाब बावजूद सैकड़ों किसान ट्रैक्टर रैली में शामिल हुए और केंद्र सरकार के काले कृषि कानूनों का विरोध किया।
इस टैक्टर रैली से पहले बकतरा में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान किसानों ने ‘जय-जवान जय किसान’, ‘किसान विरोधी देश विरोधी’ के नारे लगाए।