कांग्रेस ने जनता की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज से किया तीसरा सवाल

पूछा कितने लोगों को बांटा त्रिकूट चूर्ण काढ़ा, सार्वजनिक करें सूची

भोपाल. रविवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने जनता की तरफ से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से तीसरा सवाल कर उसका जवाव मांगा है। जिसमें यह पूछा गया है कि कोरोना काल में त्रिकूट काढ़ा का वितरण किया गया है, जिसकी सूची सार्वजनिक की जाए। कांगेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सवाल करते हुए कहा कि आपके द्वारा 1 करोड़ से 5 करोड़ लोगों को त्रिकूट काढ़ा पैकेट बांटने का दावा किया जा रहा है जबकि प्रदेश की जनता से पूछने पर वह कहती है कि मिला ही नही। कांग्रेस ने भाजपा को याद दिलाते हुए कहा कि आपके ऋण माफी पर सवाल उठाते ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों की सूची ट्रक से आपके घर भेजी थी। अब प्रदेश कह रहा है कि काढ़ा वितरण एक घोटाला है तो क्या आप 5 करोड़ काढ़ा प्राप्त करने वालों की सूची जारी करेंगे? कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि 5 करोड़ पैकेट बांटने के लिए उन्होंने कितने लोगों की ड्यूटी लगाई है पहले उनकी ही सूची जारी कर दें? इसके अलावा यह अभियान किस तारीख से किस तारीख तक चला और किस विभाग ने वितरण का काम किया है? इन सभी सवालों के जवाब मांगे हैं।

Leave a Comment