- राहुल गांधी 30 अप्रैल को भिण्ड में आमसभा को संबोधित करेंगे
- आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले भाजपा के मंत्री के रिश्तेदार - जीतू पटवारी
- कम मतदान ने भाजपा के माथे पर शिकन बढ़ना शुरू
- नानी के घर से एक नाबालिग लड़की हुई लापता, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप
- खेत में मिला 16 वर्षीय नाबालिग लड़की का शव
शिवराज के गृह ज़िले में किसानों को जगाने पहुँची कांग्रेस
कृषि कानूनों के विरोध में नसरुल्लागंज कांग्रेस का ट्रैक्टर मार्च, सीहोर जिला प्रशासन ने सील की नसरूल्लागंज पहुंचने वाले सभी रोड
नसरुल्लागंज। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस की नसरुल्लागंज इकाई ने आज ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया। इस ट्रैक्टर मार्च की स्टोरिंग पूर्व प्रदेश कांग्रेस अंध्यक्ष अरुण यादव के हाथ में रही, जबकि सहयात्री बने दिग्विजय सिंह, सज्जन वर्मा और अनेक कांग्रेस विधायक। ट्रैक्टर मार्च के दौरान इलाके के हजारों किसानों ने जय जवान, जय किसान के उद्घोष के साथ केंद्रीय कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इससे पहले, सीहोर जिला प्रशासन ने नसरुल्लागंज पहुंचने वाले सभी सड़कों को सील कर दिया था। बैरिकेडिंग कर तहसील कार्यलय को भी घेर दिया गया था ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में धरना न दें। यही नहीं, सीहोर गोपालपुर पुलिस ने धरना देने जा रहे कांग्रेस नेता अर्जुन आर्य के साथ सैंकड़ों किसानों को भी धरना स्थल पहुंचने से पहले रोक लिया।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में राज्यभर में तहसील घेरो आंदोलन चलाया है जिसके तहत जगह-जगह पर कांग्रेस विधायकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मार्च व धरना प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे देशभर के किसानों के समर्थन में आयोजित इस ट्रैक्टर मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत अनेक स्थानी कांग्रेस विधायक भी शामिल रहे।