- 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या
- धार लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सावित्री ने सांसद निधि से बनवाया मकान, शपथ पत्र में छिपाया, कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप
- संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट की यूनिट फिर हुई बंद
- अमित शाह को दिग्विजय सिंह का जवाब, कहा- PFI पर प्रतिबंध का विरोध कभी नहीं किया, BJP ने साथ चुनाव लड़ा
किसान आंदोलन के 5वें दिन हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च
पंधेर बोले- केंद्र चाहे तो MSP पर अध्यादेश संभव
अंबाला – किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को 5वां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन के दौरान हार्ट अटैक से एक किसान और दम घुटने से एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है।
पंजाब का सबसे बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में कूद गया है। यूनियन ने शनिवार से 2 दिन के लिए पंजाब में सभी टोल फ्री करा दिए हैं। पंजाब भाजपा प्रधान सुनील जाखड़, पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और बरनाला में BJP नेता केवल ढिल्लों के घर के बाहर किसानों ने तंबू गाड़कर धरना शुरू कर दिया है। हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) की तरफ से तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकाले जा रहे हैं।
वहीं किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कोऑर्डिनेटर सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चाहे तो अध्यादेश लाकर फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी दे सकती है। बाद में संसद में बिल लाकर इसे कानून की शक्ल दे सकते हैं। ऐसा पहले कई मामलों में किया भी जा चुका है।
उधर, किसान संगठनों की मांगों पर कल रविवार (18 फरवरी) को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी। इससे पहले हुई 3 वार्ता बेनतीजा रहीं।