- डरे हुए हैं उज्जैन के दंडी आश्रम के बच्चे
- भाजपा विधायक पटवा ने ने टीआई को कहा-ऐसी जगह फेंकवाऊंगा कि वापस नहीं आएगा
- हटा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई
- विपक्ष को दबा रखा है मोदी जी ने, लेकिन हम इनकीसत्ता से डरते नहीं हैं: प्रियंका गांधी
- भाषण के दौरान भावुक हुईं प्रियंका गांधी
दिल्ली की पेंट फैक्ट्री में आग, 11 लोगों की मौत:4 घायल
केमिकल की वजह से ब्लास्ट की आशंका
नई दिल्ली – दिल्ली के अलीपुर में दयाल मार्केट में मौजूद एक पेंट फैक्ट्री में गुरुवार 15 फरवरी को आग लग गई। देर रात तक हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर थी। शुक्रवार सुबह 8 मृतकों की संख्या 11 हो गई। 4 लोग घायल हैं, जिन्हें राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घटना शाम करीब 5:30 बजे की है। रात 9 बजे आग पर काबू पाया गया
पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री में धमाके के बाद आग लगी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, आसपास के कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा। अधिकारियों का मानना है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल की वजह से ब्लास्ट हुआ।