- मरीज की मां से खून के लिए सौदा, भिंड जिला अस्पताल में दलाल ने मांगे 3500 रुपए
- शाजापुर में मतदान बहिष्कार को लेकर ग्रामीणों ने गांव में निकाली रैली
- दो बांध से जुड़े गांवों में जल-संकट,कम कर दिया मवेशियों को पानी पिलाना, नहाना एक-दो दिन में
- पिछोर में ब्राह्मण समाज ने किया चक्का जाम
- केजरीवाल बोले- मोदी ने शिवराज की राजनीति खत्म कर दी
कांग्रेस ने जल संकट को लेकर किया प्रदर्शन
कांग्रेस का आरोप, उज्जैन नगर निगम में वर्षों से बीजेपी का बोर्ड, फिर भी ये हाल
उज्जैन – धार्मिक नगरी उज्जैन में लगातार गहराते जल संकट से आमजन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जल संकट को लेकर रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षदों ने पीएचई के कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन करते हुए शिकायती पत्र सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि शहर में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
शहर में मार्च महीने में ही गंभीर की स्थिति को देखते हुए एक दिन छोड़कर जल प्रदाय का निर्णय लिया है। इधर भीषण गर्मी में अब शहर में कई स्थानों पर पेयजल सप्लाय नही हो रहा है। शहरवासियों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने रविवार को चामुंडा माता मंदिर के पास पीएचई के कंट्रोल रूम के बाहर प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने बताया कि शहर में लगातार एक हफ्ते से अधिक समय से जल संकट बना हुआ है। वैसे भी एक दिन छोड़कर के जल सप्लाई किया जा रहा है। इस पर भी नगर निगम ने पिछले तीन टर्म से पानी शहर के कई हिस्सों में देना बंद कर दिया है। जिससे शहर के नागरिकों में आक्रोश है। कांग्रेस कमेटी प्रबंध समिति की बैठक में सभी कांग्रेसजनों ने शहर में पेयजल को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था। आचार संहिता लागू होने से कांग्रेस जनों ने शिकायती पत्र देकर जनहित में समस्या हल करने की मांग की है। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि शहर में जल प्रदाय करना शहर की जनता के लिए मूलभूत आवश्यकता है। शिकायती पत्र देकर अधिकारियों जल संकट से निजात दिलाने की मांग की है। प्रशासन को सूचना दी थी, अधिकारी नही आए है। आगे भी यही स्थिति रही तो प्रशासन से अनुमति लेकर आगे भी आंदोलन करेंगे। इस दौरान पार्षद माया राजेश त्रिवेदी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, शहर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य, सेवादल, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, पार्षद मौजूद थे।