- मजदूरों को कितना अनाज मिल रहा है? सुप्रीम कोर्ट ने खड़े किये केंद्र सरकार और राज्य सरकार से सवाल
- BJP की विकास यात्रा का विरोध करेंगे मध्य प्रदेश के निर्वाचित सरपंच, सीएम शिवराज को दी चेतावनी
- 2023-24 के लिए GDP 6 से 6.8 फीसदी रहने का अनुमान, वित्त मंत्री ने बजट किया पेश
- अब महाकाल के दर्शन करने के लिए देना होगा 250 रुपए का शुल्क, लागू हुई नई व्यवस्था
- भारत जोड़ो यात्रा के बीच दिखी दिग्विजय सिंह और जयराम रमेश की जुगलबंदी
शिवराज के गृह ज़िले में किसानों को जगाने पहुँची कांग्रेस

कृषि कानूनों के विरोध में नसरुल्लागंज कांग्रेस का ट्रैक्टर मार्च, सीहोर जिला प्रशासन ने सील की नसरूल्लागंज पहुंचने वाले सभी रोड
नसरुल्लागंज। केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस की नसरुल्लागंज इकाई ने आज ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया। इस ट्रैक्टर मार्च की स्टोरिंग पूर्व प्रदेश कांग्रेस अंध्यक्ष अरुण यादव के हाथ में रही, जबकि सहयात्री बने दिग्विजय सिंह, सज्जन वर्मा और अनेक कांग्रेस विधायक। ट्रैक्टर मार्च के दौरान इलाके के हजारों किसानों ने जय जवान, जय किसान के उद्घोष के साथ केंद्रीय कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
इससे पहले, सीहोर जिला प्रशासन ने नसरुल्लागंज पहुंचने वाले सभी सड़कों को सील कर दिया था। बैरिकेडिंग कर तहसील कार्यलय को भी घेर दिया गया था ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील में धरना न दें। यही नहीं, सीहोर गोपालपुर पुलिस ने धरना देने जा रहे कांग्रेस नेता अर्जुन आर्य के साथ सैंकड़ों किसानों को भी धरना स्थल पहुंचने से पहले रोक लिया।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में राज्यभर में तहसील घेरो आंदोलन चलाया है जिसके तहत जगह-जगह पर कांग्रेस विधायकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मार्च व धरना प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे देशभर के किसानों के समर्थन में आयोजित इस ट्रैक्टर मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह समेत अनेक स्थानी कांग्रेस विधायक भी शामिल रहे।