तेजस्वी ने नीतीश को बताया थका हुआ मुख्यमंत्री

सासाराम में चलाई जीप, बगल में बैठे राहुल; न्याय यात्रा में 4 किमी किया रोड शो

सासाराम – राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बिहार के सासाराम में हैं। तेजस्वी यादव का भी उन्हें साथ मिला है। सासाराम में यात्रा शुरू हुई तो रेड कलर की जीप में राहुल-तेजस्वी साथ दिखे। जीप तेजस्वी ने ड्राइव की और राहुल गांधी उनके बगल में बैठे। पीछे कांग्रेस नेता मीरा कुमार भी थीं। जमुहार से सासाराम शहर के पहले SP जैन कॉलेज तक करीब 4 किमी तेजस्वी यादव ने गाड़ी चलाई
नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर होने के बाद ये पहला मौका है जब राहुल गांधी और तेजस्वी की मुलाकात हुई है। दोनों नेता टेकारी में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। जहां तेजस्वी ने CM नीतीश को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया। साथ ही कहा कि PM मोदी को झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं।
सासाराम के टेकारी में राहुल गांधी किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए। वहां आंदोलन कर रहे एक कार्यकर्ता ने किसानों को लेकर अपनी समस्या सुनाई। जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ किसानों को उनके फसल के प्रोपर रेट नहीं मिलता। दूसरी तरफ केंद्र सरकार इन किसानों की जमीन भी धीरे-धीरे हड़प रही है। महापंचायत में राजद नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे।

तेजस्वी बोले-नीतीश किसी की नहीं सुनना चाहते
किसानों से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा, “आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे ‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं जाऊंगा’। हम लोग भोले भाले लोग हैं…इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। तेजस्वी ने नीतीश कुमार को थका हुआ मुख्यमंत्री बताया।
आगे कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती हैं। झूठ का प्रचार करते हैं। मोदी जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। मैन्युफैक्चरर हैं, डिस्ट्रीब्यूटर हैं। हम चाहते हैं समाज के हर वर्ग का विकास हो। जातीय गणना से हर किसी को फायदा होगा। हमलोग डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी की इससे पहले जो बिहार में यात्रा थी, उस दौरान एक दिन लालू यादव को ईडी ऑफिस दूसरे दिन मुझे बुलाया लिया गया। हमलोग बचपन से ये देखते आ रहे हैं।