- 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या
- धार लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सावित्री ने सांसद निधि से बनवाया मकान, शपथ पत्र में छिपाया, कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप
- संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट की यूनिट फिर हुई बंद
- अमित शाह को दिग्विजय सिंह का जवाब, कहा- PFI पर प्रतिबंध का विरोध कभी नहीं किया, BJP ने साथ चुनाव लड़ा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साधा शाह-शिवराज पर निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साधा शाह-शिवराज पर निशाना, कहा दीपिका पादुकोण ने फिल्म में किस रंग के कपड़े पहने, ये तो दिखा, पर हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस नहीं दिखा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने अपने विंध्य दौरे की शुरुआत करते हुए मोदी- शाह, शिवराज – नरोत्तम और भाजपा – संघ पर निशाना साधा। इशारों में ही उन्होंने सिंधिया पर भी प्रहार किया और भाजपा के मॉडल को भ्रष्टाचार को पालने – बढ़ाने वाला करार दिया। उन्होंने कहा, भाजपा का लक्ष्य सेवा नहीं सिर्फ सत्ता है। भाजपा व्यवसाय के लिए सत्ता चाहती है, जबकि संघ हर चीज का केन्द्रीयकरण करना चाहती है।जनता के कल्याण के लिए भाजपा कुछ नहीं करना चाहती। संघ लोकतंत्र का विरोधी है। उन्होंने कहा – गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को यह तो दिख जाता है कि दीपिका पादुकोण ने पठान फ़िल्म में कौन से किस रंग के कपड़े पहने थे, लेकिन हनुमान जी के सामने फूहड़ डांस होना, इसलिए नहीं दिखता क्योंकि वहां मंच पर उनकी पार्टी के लोग बैठे थे।
अपने विंध्य दौरे पर सतना पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा है। दुनिया मे 160वें नंबर पर रहा उद्योगपति अब तीसरे नंबर पर है। भाजपा का मॉडल ऐसा है, जिसमें भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है और उनके नेता एवं उनसे जुड़े व्यापारी लाभान्वित होते हैं। गौ सेवा और रक्षा के नाम पर कमाई की जा रही है और गायों को दुर्दशा का शिकार बनाया जा रहा है। किसानों पर मार पड़ रही है। आदिवासियों के विकास के पैसों से पंडाल सजा कर सभाएं की जा रही हैं। उन्होंने कहा,सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा ईडी, आईटी और सीबीआई का सहारा ले रही है। विरोध जताने वालों पर रेड डलवाई जा रही है। भाजपा से जनता परेशान है।