- आदिवासी न्याय प्रिय होता है, कभी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करता - दिग्विजय सिंह
- गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ कैप्चर किया
- प्रियंका बोलीं- मां ने राहुल को आपके पास भेजा
- पीएम बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया, क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है
- रॉबर्ट वाड्रा बोले- शायद राज्यसभा जाकर लोगों की सेवा करूं, राजनीति में जरूर उतरूंगा
बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या
मुरैना – मुरैना में बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी और उसके परिवार के लोग लड़की के घर लाठी-डंटे लेकर टूट पड़े। पहले लाठियां चलीं, फिर फायरिंग हुई। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे चिन्नौनी थाना इलाके के तिंदोखर गांव की है।
हमले में 4 लोग घायल हुए हैं। 3 घायलों को पहले मुरैना जिला अस्पताल लाया गया। यहां से देर रात ग्वालियर रेफर कर दिया गया। दोनों पक्ष के लोग चंबल से रेत खनन का काम करते हैं। इसे लेकर दोनों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी।
शुक्रवार दोपहर तिंदोखर में रहने वाले आरोपी भानु परमार ने राहुल सिकरवार की रिश्ते की बहन से गलत हरकत कर दी। इसे लेकर सिकरवार पक्ष के लोग शिकायत करने भानु के घर पहुंचे। उन्होंने भानु के पिता से मारपीट कर दी। इसके बाद सभी घर लौट आए।
पिता की पिटाई से नाराज होकर हमला किया
पिता को पीटे जाने से नाराज भानु शाम 7 बजे राहुल के घर जा धमका। उसने तिंदोखर से और साथियों को भी बुला लिया। भानु परमार, भूरा परमार, अनिल और छोटू ने 3 अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध हथियारों से सिकरवार पक्ष के लोगों पर गोलियां चलाईं। गोली लगने से राहुल सिकरवार (25) की मौके पर मौत हो गई। सतेंद्र उर्फ गुड्डू सिकरवार (45) के पेट में दाईं ओर गोली और सिर में लाठी की चोट आई है। अन्य घायलों में विजय सिंह (65) को छर्रे लगे हैं, रामवीर सिकरवार (55) की दाएं कलाई में फ्रैक्चर है। तीनों को ग्वालियर रेफर किया गया है। सौरभ (40) पुत्र अनूप सिकरवार को मामूली चोट आई है। उसका इलाज कैलारस में चल रहा है।