- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
संसद के बाहर राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, सरकार पर उठाए ने सवाल

नई दिल्ली। राहुल गांधी पेगासस मुद्दे पर संसद के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उनका कहना है कि पेगासस का इस्तेमाल भारत के साथ देशद्रोह है। हिंदुस्तान का पूरा विपक्ष यहां खड़ा हुआ है। हर पार्टी के नेता हैं। और हमें यहां आज क्यों आना पड़ा, क्योंकि हमारी अवाज को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा सिर्फ एक सवाल है। क्या हिंदुस्तान की सरकार ने पेगासस को खरीदा? हां या न। क्या हिंदुस्तान की सरकार ने अपने लोगों पर पेगासस हथियार का उपयोग किया। हां या न? हम सिर्फ ये जानना चाहते हैं। सरकार ने कहा है कि संसद में पेगासस पर कोई बात नहीं होगी।
राहुल ने कहा, ‘हमारे बारे में कहा जाता है कि हम संसद की कार्रवाई को चलने नहीं दे रहे हैं। आपको विपक्ष के सभी नेता यहां बताएंगे कि हमारी सरकार से क्या मांगें हैं। जिस हथियार को आतंकवादियों और देशद्रोहियों के खिलाफ उपयोग किया जाना चाहिए उसका उपयोग नरेंद्र मोदी जी ने भारतीय संस्थाओं और लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया?’
उधर संसद में भी पेगासस जासूसी कांड, महंगाई और कृषि कानूनों के मुद्दे पर संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है। बुधवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसके चलते कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गई। 12 बजे कार्रवाई फिर से शुरू हुई, लेकिन हंगामा जारी है। उधर लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने आसंदी (चेयर) की तरफ पर्चे फेंके और खेलो होबे के नारे लगाए। इसके चलते सदन की कार्यवाही पहले 12.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
पेगासस जासूसी कांड पर जारी सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। वहीं आज सत्र की कार्यवाही से पहले विपक्षी दलों ने एक बैठक की। विपक्ष की इस बैठक में करीब 14 राजनीतिक दल शामिल हुए। विपक्ष दलों की इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ये कहा कि पेगासस जासूसी कांड को लेकर वो किसी तरह का समझौता नहीं करेंगे। सरकार को इस मुद्दे पर जवाब देना ही होगा।
बता दें, अब तक विपक्ष अलग-अलग बटा हुआ था लेकिन इस बैठक के बाद सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों ने साथ आने का फैसला लिया है। सभी दल मिलकर इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार कर रहे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि इसे लेकर 10 दलों की ओर से एक नोटिस भी दिया जाएगा जिसमें राहुल गांधी के हस्ताक्षर भी होंगे।
पेगासस मामले पर विपक्ष के तीखे तेवर
पेगासस जासूसी कांड को लेकर विपक्ष का रूक हमलावर बना हुआ है। इस मामले को लेकर अब तक संसद की कार्यवाही बाधित रही है। इस मुद्दे पर विपक्ष दलों के नेता प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से जवाब मांग रहे हैं। हालांकि संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से इस मुद्दे पर विपक्ष को जवाब दिया गया था, लेकिन विपक्ष पीएम और गृहमंत्री से जवाब की मांग पर डटा हुआ है।