- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
लोगों ने ‘बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिए’ के नारे लगाए, भाजपा नेता भड़के

पुनासा में नामांकन रैली के दाैरान कांग्रेसियों के ‘बिकाऊ नहीं टिकाऊ विधायक’ चाहिए के नारे पर भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल की ने भड़ास निकाली। पटेल ने कहा- ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी कांग्रेस क्या, पूरी कांग्रेस ही खरीद लें। बुधवार को रैली सड़क मार्ग होते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने से गुजरी तो कांग्रेसियों ने नारेबाजी कर दी। माहौल बिगड़ता देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता कांग्रेस कार्यालय के सामने पहुंचे और कार्यकर्ताओं को समझाने लगे। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता भी पार्टी के नारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ गए थे।
मांधाता सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा कि यह तो घिसी-पिटी बात हो गई है। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इनके खिलाफ हमारे 25 विधायकों ने इस्तीफा दिया। हमारे सिंधिया के पास इतनी संपत्ति है कि आधी क्या वे पूरी कांग्रेस खरीद लें। इतनी बड़ी स्टेट है उनकी। ऐसे लोगों के लिए इनके पास इतने ही शब्द रह गए हैं। 15 माह में कोई विकास तो नहीं किया। अब कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं है तो ये ऐसी बातें कर रहे हैं।
सांसद नंद कुमार सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के 25 विधायकों ने जनहित में इस्तीफे दिए यह उनका त्याग है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पास विधायकों को सुनने, समझने के लिए टाइम तक नहीं था जब सरकार गिरी तो आरोप लगा रहे हैं। वहीं, कालसन माता मंदिर परिसर की चुनावी सभा में कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गांव, गरीब किसानों के लिए योजना बनाते हैं। इसलिए वे प्रदेश के नायक है। दूसरी तरफ तत्कालीन मुख्यमंत्री खलनायक और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सिर्फ कार्टून है।