- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
आज तक के पूर्व संवाददाता सुनील नामदेव एक्सटॉर्शन मामले में गिरफ्तार

सुनील नामदेव पर एक रेस्टोरेंट संचालक ने अवैध तरीके से तीस हजार रुपए वसूलने का आरोप लगाया है, इस मामले में नामदेव के अलावा दो अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की गई है
रायपुर। रविवार देर रात आज तक न्यूज़ चैनल के पूर्व संवाददाता सुनील नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया। नामदेव को एक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सुनील नामदेव पर एक रेस्टोरेंट संचालक ने अवैध तौर पर तीस हज़ार रुपए वसूलने का आरोप लगाया है। नामदेव के साथ साथ पुलिस ने इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
एक स्थानीय वेब पोर्टल के मुताबिक एबोव एंड बेयोंड नामक रेस्टोरेंट के संचालक सतीश द्विवेदी ने गिरफ्तार पत्रकार पर अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है। रेस्टोरेंट संचालक के मुताबिक बीते 6 फरवरी को नामदेव और उनके दो अन्य पत्रकार साथियों साजिद और शहबाज ने देर रात तक रेस्टोरेंट चलाने और लोगों को अवैध रूप से शराब परोसे जाने के नाम पर तीस हजार रुपए वसूल लिए।
रेस्टोरेंट संचालक का आरोप है कि नामदेव और उनके साथियों ने रेस्टोरेंट में मौजूद ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ साथ गाली गलौज भी की। सतीश द्विवेदी की शिकायत पर पुलिस ने नामदेव और उनके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 34, 294 और 384 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही नामदेव के खिलाफ सीपीसी और एसटी एससी एक्ट की धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
नामदेव की गिरफ्तारी के बाद आरटीआई कार्यकर्ता सुदीप श्रीवास्तव ने भी पत्रकार के ऊपर आरोप लगाए हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने कहा है कि इस तथाकथित पत्रकार ने एक उद्योगपति की ओर से एक कानूनी विवाद सुलझाने की पेशकश की थी। तब मैंने चैनल में कार्यरत पत्रकार के सीनियर पत्रकारों से शिकायत की थी।