- राजा अगर झूठ बोले तो देश के लिए अच्छा नहीं और धोखा दे तो आने वाली नस्लों के लिए अच्छा नहीं - पवन खेड़ा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धर्म के नाम पर वोटमांगने की कांग्रेस ने की चुनाव आयोग को शिकायत
- 8 मई को रतलाम और मई को उज्जैन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे
- बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में भाजपा के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
- बीजेपी नेता बोले-पोलिंग पार्टी, पुलिस सपोर्ट करेगी
सरकार के व्हाइट पेपर से पहले कांग्रेस का ब्लैक पेपर
खड़गे बोले- BJP ने 411 विपक्षी विधायक मिलाए
नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल को लेकर ब्लैक पेपर पेश किया।
खड़गे ने कहा कि भाजपा ने 10 साल में 411 विपक्षी विधायकों को अपनी तरफ मिलाया। मोदी सरकार हमें हैरेस और प्रेशराइज कर रही है। वे डेमोक्रेसी खत्म कर रहे हैं। खड़गे ने कहा कि मोदी कहते हैं कि अब इतने पैसे जमा हो रहे हैं, पहले क्यों नहीं होते थे, ऐसा कहकर वे अप्रत्यक्ष रूप में हैरेसमेंट और प्रेशराइज कर रहे हैं और इलेक्शन में पैसा लगा रहे हैं। ये पैसा डेमोक्रेसी को खत्म करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 10 साल में 411 विधायकों ने उन्होंने (BJP) ने अपने तरफ ले लिया। मैं ये नहीं कहता कि कितने पैसे देकर खरीदा। आप लोग जानते हैं कि हमारी कितनी सरकारें चुनी हुई थीं जैसे मध्य प्रदेश, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड। यहां सरकारें कैसे गिरीं, आप जानते हैं। अगर वे डराकर हमें कमजोर करना चाहते हैं तो न कांग्रेस और न ही मैं इससे प्रभावित होंगे।
खड़गे ने कहा कि देश में जो सबसे बड़ा मुद्दा है, जिसे भाजपा सरकार कभी नहीं उठाती। दो दिन पहले उन्होंने पीएसयू की बात की। नेहरू के जमाने के HAL, HMT, BHEL को उन्होंने कभी नहीं बताया। इसमें कितने लोगों को बेहतरीन नौकरियां मिलीं, ये कभी नहीं बताया। गांवों में रोजगार कम हो रहे हैं, क्योंकि सरकार नरेगा का पैसा रिलीज नहीं कर रही। गैर-भाजपा शासित राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक, तेलंगाना के साथ भेदभाव किया जा रहा है।