- बालाघाट में डाक मत पत्रों के साथ छेड़छाड़, कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा को तत्काल निलंबित किया जाये - कांग्रेस
- मध्य प्रदेश में कांग्रेस को 151 सीट, भाजपा एवं अन्य को 79 सीट मिलने का अनुमान
- एग्जिट पोल- तेलंगाना में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का अनुमान
- दिग्विजय सिंह बोले- शिवराज से ऊब चुके लोग
- छत्तीसगढ़ के सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार का दावा
आज मध्यप्रदेश में 1030 नए कोरोना मरीज मिले, 20 कोरोना मरीजों की मौत

भोपाल: मध्यप्रदेश में आज 1030 मरीज नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 60 हजार 188 हो गई।
आज प्रदेशभर में 1427 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर आज 20 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2773 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं स्वस्थ होने वालों मरीजों की संख्या में अच्छी बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में अब तक 1 लाख 44 हजार 134 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 13 हजार 281 हो गई। बता दें कि मध्यप्रदेश में रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार हो रहा है। जिसके चलते सक्रिय मरीजों की संख्या में कमी हो रही है। सभी मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। वहीं नए मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की प्रक्रिया चल रही है।