- इंदौर हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत; बावड़ी में लोगों को तलाश रही पुलिस। पूर्व सीएम कमलनाथ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया शोक
- सिंधिया और भाजपा ने छोड़ा साथ, बीजेपी नेता ने पकड़ा कांग्रेस का हाथ
- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
घुटनों के बल बैठकर भाजपा वोट मांग रही है, पर बुर्जुर्ग पैरों में गिरकर समस्या सुनाते है तो भाषण तक नहीं रोकते

- प्रभात झा ने सिर्फ इतना कहा कि अभी सुनते हैं माताजी, अभी ठहरिये।
- भाजपा जिलाध्यक्ष ने बाद में कहा- अम्मा की समस्या का हल हो गया है।
सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में बुधवार को भाजपा का मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। जिसमें पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा जब मंच से भाषण दे रहे थे, तब एक बुजुर्ग महिला उनके लगभग ठीक सामने नतमस्तक-सी हो गई। इसके बाद भी झा भाषण देते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि अभी सुनते हैं माताजी, अभी ठहरिये।
यह वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया का कहना है कि भाषण समाप्त होने के बाद प्रभात जी ने बुजुर्ग अम्मा से अलग से बात की थी, उनकी एक समस्या थी, जिसका निराकरण भी मौके पर ही करा दिया था। सुरखी सीट से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह राजपूत हैं। वे शिवराज सरकार में मंत्री भी हैं। 7 महीने पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।
खाने को लेकर मची लूट, एक मासूम पर चढ़ गए लोग
जैसीनगर में भाजपा की सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने खाने को लेकर लूट मचा दी। एक बच्चा खाने-पीने कुछ प्लेट लेकर बैठा था। लोगों ने उसके घेर लिया और प्लेट्स छीनने लगे। जब उसने प्लेट्स बचाने की कोशिश की तो लोग उसके ऊपर चढ़ गए। इसके बाद मासूम बच्चा कुर्सी समेत गिर पड़ा और लोग मासूम के ऊपर खाने के पैकेट लेने चढ़ गए।