- मोहन भागवत मुर्दाबाद, जबलपुर में ब्राह्मण समुदाय ने किया आरएसएस संस्था प्रमुख का जमकर विरोध
- नहीं थम रही अडानी समूह की मुश्किलें, फ्रेंच कंपनी ने इस प्रोजेक्ट पर लगाई रोक
- अडानी गेट कांड पर इतने हंगामे के बावजूद प्रधानमंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला, लोकसभा में हंगामा
- RBI ने आम आदमी को फिर दिया झटका, कार और होम लोन फिर होंगे महंगे
- खड़गे ने साधा सीधा निशाना, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक करीबी दोस्त की संपत्ति 2.5 साल में 13 गुना बढ़ गई
प्रदेश में साइवर क्राइम तेजी से बढ़ रहे है, पूर्व कृषि मंत्री से धोखाधड़ी, खाते से 20 लाख ट्रांसफर

खरगोन,मध्यप्रदेश। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव के बैंक अकाउंट से अज्ञात आरोपी ने 20 लाख रुपए पार कर दिए। बैंक से 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए हैं।
शातिर शख्स ने सचिन यादव बनकर SBI बैंक शाखा सब्जी मंडी से फर्जी फोन कर 20 लाख ट्रांसफर करवाए। रकम निकलने का मैसेज मिलने पर तत्काल बैंक और पुलिस को फर्जीवाड़े की सूचना दी गई। बैंक एवं पुलिस की मदद से 3 लाख 50 हजार तो रिकवर कर लिए गए हैं। 16 लाख 50 हजार की राशि रिकवर नहीं हो पाई है। शिकायत पर शातिर बदमाशों को पकड़ने में पुलिस जुट गई है।
मप्र की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में कृषि मंत्री रहे कसरावद से कांग्रेस विधायक सचिन यादव धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात आरोपित ने धोखे से उनके बैंक खाते से 20 लाख रुपये पार कर दिए। रकम निकलने का मैसेज मिलने पर उन्होंने तत्काल बैंक और पुलिस को फर्जीवाड़े की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस आरोपित जालसाज का पता लगाने में जुट गई है।
जानकारी अनुसार, अज्ञात बदमाश ने धोखाधड़ी से पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव के खरगोन एसबीआई बैंक शाखा सब्जी मंडी से फर्जी फोन कर 20 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर करवाई। सचिन यादव की निमाड़ मोटर्स फर्म के तीन खातों का लेटर भेज, फोन से बैंक मैनेजर को राशि ट्रांसफर करने का फोन लगाकर धोखाधड़ी की। इतना ही नहीं आरोपित ने मोबाइल पर सचिन यादव बनकर फोन लगाया। सचिन यादव को रकम निकासी का मैसेज मिलने के बाद धोखे की जानकारी लगी। उन्होंने तत्काल बैंक एवं पुलिस को सूचना दी। शनिवार को मामला सामने आने के बाद बैंक एवं पुलिस की मदद से साढ़े तीन लाख रिकवर कर लिये गए हैं, जबकि साढ़े सोलह लाख की राशि की बरामदगी और बदमाशों को पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है।
