- नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत
- मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश का दौर रहेगा ज़ारी, 40 से 60Km प्रतिघंटे की स्पीड से चलेगी आंधी
- 92 हजार से ज्यादा वकील गए हड़ताल पर, वकीलों ने किया तीन दिवसीय हड़ताल का ऐलान
- नईदुनिया को आगे ले जाने वाले अभय छजलानी ने छोड़ी दुनिया, कमलनाथ ने दी श्रद्धांजलि
- मेरे भाई न कभी डरे हैं, न कभी डरेंगे, सच बोलते हुए जिए हैं, सच बोलते रहेंगे : प्रियंका गाँधी
प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रौतेल ने दी धमकी कहा-कार्यवाही नहीं हुई तो बैठूंगा धरने पर

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर को कार्रवाई के लिए लिखा पत्र, उपचुनाव नजदीक आते ही बढ़ी गुटबाजी
भोपाल. प्रदेश की 25 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही पार्टी में गुटबाजी भी उभरकर सामने आने लगी है। ताजा मामला अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र का है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल ने अपनी ही पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, कमिश्नर और कलेक्टर को पत्र लिखकर पीएचई विभाग में हुई गड़बड़ी की जांच कराने की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर धरना देने की भी चेतावनी दी है। पूर्व विधायक रौतेल ने कहा कि जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का ठेका लेते हैं। मिश्रा ने नलजल योजना का ठेका हथियाने में गड़बड़ी की है। अधिकारियों से मिलीभगत कर गुणवत्ता विहीन कार्य करने का भी आरोप लगाया है। भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि कार्यपालन यंत्री को नियमानुसार निविदा निरस्त कर ठेकेदार व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष प्रकाश मिश्रा के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए जो उन्होंने नहीं की है।