- Stay away from these 19 dating warning flag in 2023
- ????ChinaLoveCupid Evaluation 2023 - whatever you have to find out about any of it! ????
- कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन, वहीं भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा पूरी तरह हो रही है फ्लाफ - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ का इंदौर में बेरोजगार महापंचायत में संबोधन
- आंकड़ों की बाजीगरी से लाड़ली बहनाओं को 450 रू. के गैस सिलेण्डर देने में छल कर रही है शिवराज सरकार !
कोरोना के चलते महाराष्ट्र में स्थिति बेहद खराब, 24 घंटे में करीब 26,000 मरीज मिले

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति चिंता बढ़ाने वाली हो चुकी है। यहां गुरुवार को 25,833 नए संक्रमित मिले। देश में कोरोना महामारी आने से लेकर अब तक का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। एक दिन में इतने मरीज किसी भी राज्य में नहीं मिले हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में 11 सितंबर को 24,886 कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई थी। तब से यह आंकड़ा टॉप पर था।
देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 39,643 केस आए, 20,338 मरीज ठीक हुए और 155 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 19,141 की बढ़ोतरी हुई। देश में अब तक कुल 1 करोड़ 15 लाख 17 हजार 945 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। 1 करोड़ 10 लाख 81 हजार 508 ठीक हुए हैं, जबकि 1 लाख 59 हजार 405 लोगों की मौत भी हुई है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।
अपडेट्स
- हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, भारत में अब तक ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील वैरिएंट के 400 केस मिल चुके हैं। इनमें से 158 पिछले 2 हफ्तों में सामने आए हैं।
- 20 मार्च से मध्यप्रदेश में महाराष्ट्र से आने-जाने वाली यात्री बसों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, निजी वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा बैठक में इसकी जानकारी दी।
- गुजरात में भी बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने 19 मार्च से शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। यह रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा। इसके अलावा शहर में शनिवार और रविवार को मॉल, सिनेमा हॉल आदि सार्वजनिक जगहों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
- उत्तर प्रदेश के जालौन में गुरुवार को 109 साल की राम दुल्हैया को कोरोना का टीका लगाया गया। वे टीका लगवाने वाली देश की सबसे उम्रदराज महिला हैं। इससे पहले बेंगलुरु में 103 साल की बुजुर्ग जे. कमलेश्वरी को कोरोना की पहली खुराक दी गई थी।
- पंजाब के 9 जिलों में नाइट कर्फ्यू के समय में बढ़ोतरी कर दी गई है। पहले यहां रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया था। अब इसे बढ़ाकर रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर दिया गया है। इन जिलों में लुधियाना, जालंधर, पटियाला, मोहाली, अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला और रोपर शामिल हैं। यहां पिछले कई दिनों से रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।