- 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म
- बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या
- धार लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी सावित्री ने सांसद निधि से बनवाया मकान, शपथ पत्र में छिपाया, कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप
- संजय गांधी ताप विद्युत केंद्र की 500 मेगावाट की यूनिट फिर हुई बंद
- अमित शाह को दिग्विजय सिंह का जवाब, कहा- PFI पर प्रतिबंध का विरोध कभी नहीं किया, BJP ने साथ चुनाव लड़ा
कमलनाथ इस महाभारत के कृष्ण हैं, जरूरत पड़ी तो चलाएंगे सुदर्शन चक्र- पीसी शर्मा
भोपाल। मध्यप्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है। अपने-अपने जीत के दांवे कर रहे राजनीतिक पार्टियों के एक दूसरे के खिलाफ तीखे बयान भी दे रहे हैं। इसी क्रम में अब कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को चुनावी महासंग्राम में महाभारत का कृष्ण बताया है।
पीसी शर्मा ने कहा कि कमलनाथ इस महाभारत के कृष्ण हैं, आगे कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सुदर्शन चक्र चलाएंगे। इस दौरान पीसी शर्मा ने कमलनाथ SPG सुरक्षा देने की मांग की है। कहा कि कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री और अब नेता प्रतिपक्ष हैं। उन्हें हर हाल में SPG सुरक्षा मिलनी चाहिए।
पीसी शर्मा ने मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी और सचिन पायलट के दौरे की जानकारी दी। BJP पर हमला बोलते हुए पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी डराने की कोशिश कर रही है। लेकिन हम नहीं डरने वाले। चुनावी संग्राम में उनकी हार निश्चत है।