- आपकी आवाज को मजबूत करने वाला, आपके लिए काम करने वाला, आपके बीच रहने वाला सांसद बनाइए : अशोक गहलोत
- इंदौर में जीतू पटवारी के विरोध में बैकफुट पर बीजेपी
- पूर्व लोकसभा स्पीकर बोली- लोगों में भाजपा को लेकर नाराजगी, बोल रहे हम NOTA का बटन दबाएंगे
- पवन खेड़ा बोले- मोदी-शाह में लगी है झूठ बोलने की होड़
- राहुल गांधी की सभा 6 मई को सेगांव में
“कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन से गिरफ़्तार”
यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया है। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। दुबे को उज्जैन के महाकाल थाने में रखा गया है।
यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को उज्जैन में गिरफ़्तार कर लिया गया है। वह उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की, उसके बाद उसकी गिरफ्तारी हुई। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। उसके एमपी में होने की लगातार ख़बर आ रही थी। अब उज्जैन से उसकी गिरफ्तारी हुई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे महाकाल मंदिर पहुंचा था और यहां उसने खुद ही चिल्ला-चिल्ला कर शोर मचाया कि वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा और पुलिस को खबर की गई। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाने ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में तीन जुलाई को मारे गए 8 पुलिसवालों का मुख्य हत्यारोपी विकास दुबे का साम्राज्य एक-एक कर ढहता जा रहा है। गुरुवार विकास दुबे के दो और करीबी साथी प्रभात मिश्रा व प्रवीण उर्फ बउवा दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। वहीं, पुलिस ने विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है।