- <tg>Mostbet Kaszinó Online Hivatalos Oldal Mostbet Casino Hungary Nyerőgépek, Bónuszok, Bejelentkezés</tg
- कमलनाथ ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं; ये इनकी विशेषता है
- मंदसौर और उज्जैन में मतदान का बहिष्कार
- मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर लगेगा प्रतिबंध
- संविधान की प्रति लेकर मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
विक्रांत भूरिया ने निकाली साइकिल रैली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
भोपाल। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस व अन्य वस्तुओं के बढ़ रहे दामों को लेकर देशभर में कांग्रेस हमलावर है। मध्यप्रदेश में महंगाई के खिलाफ यूथ कांग्रेस बीते एक हफ्ते से सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने आज राजधानी भोपाल में साइकिल रैली निकालकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, यूथ कांग्रेस नेताओं की योजना इकबाल मैदान से साइकिल रैली निकालकर राजभवन घेराव करने की थी। रैली का समापन राज्यपाल को महंगाई के खिलाफ ज्ञापण सैंपकर खत्म करने की थी। इस दौरान इकबाल मैदान पर स्थानीय कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद यूथ कांग्रेस को समर्थन देते हुए खुद भी रैली में शामिल हुए और सैंकडों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने राजभवन कूच किया।
हालांकि, रास्ते में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जहांगीराबाद चौराहे पर आंदोलन करने बैठ गए। कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन जाने की जिद पर अड़े रहे। भोपाल पुलिस ने इस दौरान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, विधायक आरिफ मसूद समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई कड़ते हुए गिरफ्तार कर लिया। साथ ही राज्यपाल के नाम कांग्रेस का ज्ञापण जिला प्रशासन ने अपने पास ही रख लिया।