देश में 27 दिन बाद एक दिन में कोरोना से दो हजार से ज्यादा मौतें

भोपाल- देश में कोरोना संक्रमितों की मौत में 27 दिन बाद अचानक उछाल आया है। सोमवार को 2,024 लोगों की मौत दर्ज की गई। इससे पहले दो हजार से ज्यादा मौतें 16 जून को सामने आई थीं, तब 2,329 लोगों की मौत दर्ज की गई थी।

इसमें 1,481 मौत के मामले सिर्फ मध्यप्रदेश में सामने आए हैं। हालांकि राज्य के 1,478 पुराने केस एडजस्ट करने की वजह से ऐसा हुआ है। महाराष्ट्र में भी पहले ऐसा किया जा चुका है। वहां, 9 जुलाई को पुरानी मौतों के एडजस्टमेंट के बाद 738 मौतें रिकॉर्ड की गई थीं। इसके बाद भी देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा 1,207 तक ही पहुंचा था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक पुरानी मौतों को एडजस्ट करने की शुरुआत 17 मई को की गई थी। इसके बाद जून के आखिरी दो दिन और जुलाई के शुरुआती 2 दिनों में लगातार दो महीने पुरानी मौतों के आंकड़े जोड़े गए थे।

नए मामलों में बड़ी गिरावट

बीते 24 घंटों में नए मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 30,818 नए संक्रमितों की पहचान हुई, 48,916 ठीक हुए। देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 20,126 की कमी आई है। यह बीते 14 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 28 जून को 20,872 एक्टिव केस कम हुए थे।

Leave a Comment