- Meet your soulmate on our protected and easy-to-use platform
- मतदाताओं के बीच पहुंचेगी और हाथ जोड़कर उन्हें दिए गए आशीर्वाद के लिए धन्यवाद करेंगी
- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथिपर कांग्रेसजनों ने किया उनका पुण्य स्मरण
- इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई
- ममता बनर्जी बोलीं- BJP जेबकतरों की पार्टी, गरीबों का मुफ्त राशन बंद किया
गुरु नानक जयंती के दिन कमलनाथ पहुंचे इंदौर के गुरूद्वारे, कही यह बात

इंदौर- पूर्व सीएम कमलनाथ मंगलवार को इंदौर पहुंचे। वे इंदौर में करीब दस घंटे रहेंगे और अलग-अलग प्रोग्राम में शिरकत करेंगे। वे सुबह 10 बजे इंदौर पहुंचे। जहां कांग्रेस नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद कमलनाथ जिंसी मोहल्ला स्थित अनिल शुक्ला के निवास पर पहुंचे। यहां से वे भारत जोड़ो यात्रा की मीटिंग में शामिल हुए।
यहां संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा मैं आपको जिम्मेदारी देने नहीं आया हूं। यह मत सोचना कि मुझे जिम्मदारी नहीं दी तो ये मत सोचना, आप जो भी करें दिल से करें। जैसे मुझे किसी ने यहां आने का आदेश नहीं दिया। आपसे ये कहने आया हूं कि दिल से करिएगा। आपने इसमें जो भी काम किया वो दिल से किया तो ये जान लीजिए कि ये देश में सबसे ज्यादा याद रखी जाएगी।
हर वर्ग परेशान है। महंगाई, कृषि, रोजगार सब मामलों में पूरा देश परेशान है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से ये आवाज उठाना है। ये आवाज देश की संस्कृति और संविधान को बचाने के लिए भी जरूरी है। आपकी निष्ठा से हमें भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाना है। ये आदेश या मजबूरी नहीं है। ये यात्रा दिलों को जोड़ने के लिए है। भारत जोड़ो यात्रा का लक्ष्य है देश की अनेकता में एकता को जोड़ने के लिए है।