- मंदसौर गोलीकांड पर शिवराज का बयान अपराध बोध का प्रतीक - पारस सकलेचा
- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर प्रवास पर
- मप्र कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग 15 जून से प्रदेश भर में निकालेगा चरणबद्ध ‘कमलनाथ संदेश यात्रा’
- लखनऊ के कोर्ट में बुधवार पर आए बदमाश संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की गोली मारकर हत्या
- बृजभूषण को गिरफ्तार किया जाए और फेडरेशन का अध्यक्ष किसी महिला को बनाया जाए - पहलवान
नागदा बिरला प्लांट में हुई हाइड्रोजन गैस लीक, चार मजदूरों की झुलसने से हुई मौत

भोपाल- उज्जैन के नागदा में बिरला समूह के उद्योग ग्रेसिम केमिकल डिवीजन में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मेंटेनेंस कार्य के दौरान हाइड्रोजन गैस रिसाव से 4 मजदूर झुलस गए। इन्हें जनसेवा हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां से 3 को गंभीर हालात के चलते इंदौर रेफर किया गया। हादसे के बाद संभागीय टीम जांच के लिए फैक्ट्री पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक ग्रेसिम केमिकल डिवीजन में कास्टिक प्लांट में हाइड्रोजन पाइप लाइन का मेंटेनेंस चल रहा था। इसी दौरान 4 मजदूर गैस की चपेट में आ गए। इसमें श्रीराम (35) पिता दिलीप, गोविंद (32) पिता देवीलाल, राजेश धनक (27) पिता शालीग्राम धनक और प्रगट सिंह (57) पिता मुख्तार सिंह घायल हुए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम दोपहर में ही नागदा पहुंची।
बता दें कि ग्रेसिम केमिकल डिवीजन में बीते साल 9 नवंबर को भी एक हादसा हुआ था। इसमें एक मजदूर विक्रम सिंह (57) गंभीर घायल हुआ था। उसे गंभीर हालत में इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 13 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी।