- 'सनातनियों का जनाजा नहीं अर्थी निकलती है
- प्रियंका बोलीं- मोदी भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लाए
- राहुल बोले- प्रधानमंत्री मास रेपिस्ट के लिए वोट मांग रहे, ये है मोदी की गारंटी
- अशोक गहलोत 4 मई को गुना, राजगढ़, उज्जैन, इंदौर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे
- 1 लाख 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाए सहकारिता आयुक्त
देश में कोरोना- बीते 24 घंटे में 40,627 नए केस, अगस्त में आ सकती है छोटी लहर
देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40,627 नए मरीज मिले, 36,627 ठीक हुए और 424 ने जान गंवाई। इस तरह अब एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4 लाख 8 हजार 343 हो गई है। इसमें लगातार छह दिन से बढ़ोतरी हो रही है। यह 26 जुलाई को घटकर 3 लाख 92 हजार 694 तक हो गए थे।
इस बीच रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि मामलों में यह बढ़ोतरी कोरोना की छोटी लहर में तब्दील हो सकते हैं। आशंका है कि यह तीसरी लहर अगस्त में शुरू होकर अक्टूबर में पीक पर पहुंचेगी। वैज्ञानिकों ने एक मैथेमैटिकल मॉडल के जरिए यह अंदाजा लगाया है।
तीसरी लहर में आ सकते हैं रोजाना के 1.5 लाख केस
यह स्टडी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद के मथुकुमल्ली विद्यासागर और IIT कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल ने की है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में अच्छी स्थिति रही तो एक दिन में एक लाख से कम मामले आएंगे और सबसे खराब स्थिति में एक दिन में 1.5 लाख से ज्यादा केस भी दर्ज हाे सकते हैं। केरल और महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों से मुश्किल खड़ी हो सकती है।
एक महीने में 12.39 लाख मामले
जुलाई से अगस्त के बीच देश में 12.37 लाख मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 13.08 लाख मरीज ठीक हुए और 24,259 की मौत हुई। जुलाई में सबसे ज्यादा केस दूसरे हफ्ते में यानी 7-14 जुलाई के दौरान दर्ज हुए। इस हफ्ते 2.78 लाख लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।