फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की बेहतरीन शुरुआत, जानिए पहले दिन का कलेक्शन

अनुपम खेर स्टारर फ‍िल्म द कश्मीर फाइल्स ने शुक्रवार (11 मार्च) को रिलीज हो गई। फिल्म ने बेहतरीन ओपन‍िंग की है। व‍िवेक अग्न‍िहोत्री के निर्देशन में कश्मीरी पंड‍ितों पर बनी दिल दहला देने वाली फिल्म ने पहले ही दिन लोगों का दिल जीत लिया है। द कश्मीर फाइल्स को क्रिट‍िक्स और दर्शकों के पॉज‍िट‍िव रिव्यूज मिल रहे हैं। आइए जानें क‍ितना है फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन…

ट्रेड एनाल‍िस्ट तरण आदर्श ने द कश्मीर फाइल्स का फर्स्ट डे बॉक्स ऑफ‍िस कलेक्शन शेयर किया है। वे लिखते हैं- ‘#TheKashmirFiles ने पहले दिन बड़ा सरप्राइज दिया…सीम‍ित स्क्रीन्स के बावजूद, फिल्म को दिन के खत्म होते होते और मजबूती मिली…शाम और रात के शोज एक्स्ट्रा-ऑर्ड‍िनरी थे…दूसरे और तीसरे दिन जबरदस्त इजाफा होगा ये न‍िश्व‍ित है…शुक्रवार को 3.55 करोड़ #India.’ 

व‍िवेक अग्न‍िहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्मीर फाइल्स 1990 में कश्मीरी पंड‍ितों के नरसंहार पर आधार‍ित है. यह भारत के इत‍िहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में से एक है जो कि दशकों तक कश्मीरी और बाकी भारतीयों के जहन में रहेगी. फिल्म के ट्रेलर में दिखे आतंक, दहशत, डर ने दर्शकों को काफी एक्साइटेड कर दिया था। अब उसी का नतीजा है क‍ि फिल्म देखने के लिए लोगों की लाइन लगी हुई है।

द कश्मीर फाइल्स को भारत में 561 सिनेमाघरों, 113 ओवरसीज स्क्रीन्स में रिलीज किया गया था। यह संख्या अन्य ब‍िग बजट मूवीज के मुकाबले कम है, लेक‍िन इसके बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई सरप्राइज‍िंग है। इस मूवी में अनुपम खेर के अलावा मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावड़ी, दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, पुनीत इस्सर समेत अन्य कलाकार हैं।

Leave a Comment