- आदिवासी न्याय प्रिय होता है, कभी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करता - दिग्विजय सिंह
- गुजरात में बीजेपी नेता के बेटे ने बूथ कैप्चर किया
- प्रियंका बोलीं- मां ने राहुल को आपके पास भेजा
- पीएम बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया, क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है
- रॉबर्ट वाड्रा बोले- शायद राज्यसभा जाकर लोगों की सेवा करूं, राजनीति में जरूर उतरूंगा
धार के बदनावर में आदिवासी सभा करेंगे राहुल गांधी
मुरैना से MP में एंटर होगी न्याय यात्रा
भोपाल – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को धौलपुर (राजस्थान) से मध्यप्रदेश में मुरैना से एंट्री लेगी। MP में यह यात्रा 5 दिन रहेगी। रतलाम जिले के सैलाना से राजस्थान के बाड़मेर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
MP में एंट्री करने के साथ ही शुरुआती दौर में मुरैना में पहली सभा होगी। बाद में राहुल गांधी रोड शो और नुक्कड़ सभाओं के जरिए लोगों को संबोधित करेंगे। मुरैना से लेकर रतलाम तक राहुल गांधी अलग-अलग ग्रुप्स के साथ चर्चा करेंगे। हर ग्रुप के साथ अलग मुद्दों पर चर्चा होगी।
26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा का ब्रेक होगा। दरअसल, राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी जाकर लेक्चर देंगे। यहां वे पढ़े भी हैं। उन्होंने एक साल पहले कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने का वादा किया था। इसी बीच वे नई दिल्ली में होने वाली महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।
इंग्लैंड से लौटने के बाद 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। 5 मार्च की दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। राहुल गांधी 694 दिन के बाद महाकाल के दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को महाकाल के दर्शन किए थे
MP में न्याय यात्रा का शेड्यूल ऐसा होगा…
2 मार्च: मुरैना में आमसभा, ग्वालियर में रोड शो
- दोपहर 1.30 बजे राहुल गांधी मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेंगे।
- मुरैना के पिपरई गांव में जेबी ढाबे के पास देवपुरी बाबा पर आमसभा होगी।
- मुरैना कस्बे के करीब अंडर ब्रिज के पास कांग्रेस कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
- ग्वालियर शहर में चार शहर के नाके से हजीरा चौक तक रोड शो होगा।
- हजीरा चौराहे पर ही राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
- ग्वालियर में गोल्डन लोटस गार्डन में राहुल गांधी रात्रि विश्राम करेंगे।
- 3 मार्च: ग्वालियर में लंच, शिवपुरी में रात्रि विश्राम
- सुबह 8.30 बजे ग्वालियर के घाटीगांव में यात्रा का स्वागत होगा।
- ग्वालियर के मोहना गांव में स्वागत होगा।
- ग्वालियर के मोरखेड़ा में सहरिया जनजाति के लोगों से संवाद करेंगे।
- ग्वलियर के सतनवाड़ा में स्वागत होगा। लंच लेंगे।
- शिवपुरी के बाबू क्वार्टर से झांसी रोड तिराहे से शिवपुरी तक रोड शो होगा।
- शिवपुरी से यात्रा का कोलारस, लुकवासा में स्वागत होगा। बदरवास में संबोधन होगा।
- शिवपुरी के ईश्वरी गांव में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।
- 4 मार्च: गुना में रोड शो, राजगढ़ में नुक्कड़ सभा
- सुबह 8.30 बजे गुना जिले के म्याना से यात्रा शुरू होगी।
- सुबह 9.30 बजे गुना में हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा।
- सुबह 11 बजे गुना के रूठियाई में स्वागत होगा।
- गुना के राघौगढ़ में साड़ा कॉलोनी से नया बस स्टैंड तक रोड शो होगा।
- गुना के राघौगढ़ की जेपी युनिवर्सिटी में लंच होगा।
- दोपहर 2 बजे यात्रा गुना के बीनागंज पहुंचेगी।
- शाम 5 बजे राजगढ़ के ब्यावरा में पीपल चौराहे पर नुक्कड़ सभा होगी।
- राजगढ़ के भाटखेडी में यात्रा रात्रि विश्राम करेगी।
- 5 मार्च: शाजापुर और उज्जैन में रोड शो
- सुबह 8.30 बजे यात्रा शुरू होगी। राजगढ़ के पचोर, सारंगपुर में यात्रा का स्वागत होगा।
सुबह 11.30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहा से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। दोपहर 12 बजे शाजापुर के मक्सी में स्वागत होगा। संस्कार पब्लिक स्कूल में लंच होगा। दोपहर बाद यात्रा उज्जैन पहुंचेगी। राहुल गांधी महाकाल के दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे उज्जैन के उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड शो होगा। उज्जैन के मुल्लापुरा में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।
6 मार्च: धार, रतलाम
धार में सुबह अलग-अलग वर्गों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 1 बजे धार जिले के बदनावर में आदिवासी सभा होगी।
रतलाम के सैलाना होते हुए यात्रा राजस्थान के बाड़मेर जिले में प्रवेश करेगी।
22 कमेटियां बनीं
- प्लानिंग कमेटी: PCC चीफ, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व PCC चीफ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और सभी सीनियर लीडर।
- पब्लिसिटी कमेटी: सचिन यादव, भूपेंद्र गुप्ता।
- आवास कमेटी: रवि जोशी, अशोक सिंह, विशाल पटेल।
- रूट कमेटी: प्रियव्रत सिंह, विपिन वानखेडे़।
- रोडशो कमेटी: जयवर्धन सिंह, आरिफ मसूद, महेश परमार, पंकज उपाध्याय।
- सिविल सोसाइटी कोऑर्डिनेशन, डेली प्रोग्राम व संवाद कमेटी, सांस्कृतिक कमेटी: मीनाक्षी नटराजन, सुखदेव पांसे।
- मीडिया कमेटी: मीडिया इंचार्ज और अभय दुबे।
- इंफ्रॉस्ट्रक्चर एंड कैम्पिंग कमेटी: लाखन सिंह यादव, साहब सिंह गुर्जर।
- मोबिलाइजेशन कमेटी: रामनिवास रावत, कुणाल चौधरी, विक्रांत भूरिया।
- पब्लिक मीटिंग कमेटी: उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा।
- ट्रैफिक मैनेजमेंट कमेटी: रजनीश सिंह, योगेश यादव।
- ट्रांसपोर्टेशन कमेटी: सतीश सिकरवार, अक्षय बंब।
- परमिशन कमेटी: उमंग सिंघार, हेमंत कटारे।
- फूड कमेटी: संजय शुक्ला, संजय शर्मा।
- न्याय यात्री कोऑर्डिनेशन कमेटी: शोभा ओझा, मृणाल पंत।
- पास कमेटी: राजीव सिंह।
- पार्टिसिपेशन कमेटी: सैयद जाफर, स्वप्निल कोठारी।
- सिक्योरिटी कमेटी: हेमंत कटारे, विनय सक्सेना।
- सोशल मीडिया कमेटी: इंचार्ज और अभिनव बरोलिया।
- कंट्रोल रूम: चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, यासिर हसनात सिद्दीकी।
- हेल्थ केयर कमेटी: डॉ. जीसी गौतम, डॉ. सुदीप पाठक।
- लीगल कमेटी: जय हार्डिया।