- हटा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई
- विपक्ष को दबा रखा है मोदी जी ने, लेकिन हम इनकीसत्ता से डरते नहीं हैं: प्रियंका गांधी
- भाषण के दौरान भावुक हुईं प्रियंका गांधी
- दमोह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर से लाने पड़ रहे पंखे
- 'सनातनियों का जनाजा नहीं अर्थी निकलती है
बिहार की गायिका नेहा ने गाया ‘रीवा में का बा’
कांग्रेस ने किया पुरजोर समर्थन
रीवा – रीवा को लेकर बिहार की लोक गायिका नेहा सिंह राठौर का एक गाना आ गया है। जो पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। बुधवार शाम यह गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें नेहा सिंह गाती हुई नजर आ रही हैं कि रीवा में का बा ?
इस गाने में वे सांसद जनार्दन मिश्रा को भी जमकर खरी-खोटी सुना रही हैं। चुनाव के समय इस गाने के आने से राजनीतिक गलियारों में चहल -पहल तेज हो गई है। कांग्रेस इस गाने का समर्थन कर रही है। कांग्रेस नेता बृजेंद्र गुप्ता ने इस गाने को रीवा की सच्चाई बताया है। उन्होंने कहा कि नेहा सिंह राठौर ने अपने इस गाने में दिल खोल कर सच बोला है। रीवा में आज बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में इस गीत में कुछ भी गलत नहीं कहा गया है। नेहा सिंह का यह कदम सराहनीय है जिसका हम सभी पुरजोर समर्थन करते हैं।