- राजा अगर झूठ बोले तो देश के लिए अच्छा नहीं और धोखा दे तो आने वाली नस्लों के लिए अच्छा नहीं - पवन खेड़ा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धर्म के नाम पर वोटमांगने की कांग्रेस ने की चुनाव आयोग को शिकायत
- 8 मई को रतलाम और मई को उज्जैन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे
- बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में भाजपा के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
- बीजेपी नेता बोले-पोलिंग पार्टी, पुलिस सपोर्ट करेगी
प्रदेश में फिर बनेगी कांग्रेस की सरकार-जयवर्धन सिंह
मुंगावली में फिर से बनेगा कांग्रेस का विधायक, लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा को उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक
अल्प प्रवास पर मुंगावली पहुंचे पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने पत्रकारों से कहीं बात
भोपाल. कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री व विधायक जयवर्धन सिंह पिता राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के साथ अल्प प्रवास पर मुंगावली पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक बड़ा बयान दिया हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। मुंगावली से कांग्रेस का फिर से विधायक होगा। उधर, पिता-पुत्र का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने वाली बीजेपी को जनता उखाड़ फेंकेगी। 25 से 30 करोड़ रुपये लेकर बिकने वाले विधायकों को जनता कभी माफ नहीं करेगी।