- वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्राओं को मिल रहा है भारी जन समर्थन - कांग्रेस
- पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया छत्रपति शिवाजीमहाराज प्रतिमा का भव्य अनावरण
- महंगाई डायन खाए जात है, ये गीत भूलकर अबभाजपा सरकार गरीबों के किचन पर कर रही है वार: विभा पटेल
- कोरोना ने माता-पिता को छीना, अब पालक अफसरों ने भी हाथ खींचे
- भोपाल में बारिश से उखड़ी 500 से ज्यादा सड़कें, 2 फीट तक गहरे गड्ढे
िन 25 विधायकों ने जनता के मत का अपमान किया उन्हें उपचुनाव में वही सिखाएगी सबक

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने साधा निशाना
भोपाल. जिन विधायकों 25 विधायकों ने जनता के मत का अपमान किया हैं उनको उप चुनाव में वही जनता सबक सिखाएगी। यह बात मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने कही।
बतादें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को भाजपा और सिंधिया पर जमकर हमला बोला। कहा कि मुझे इस बात पर आश्चर्य होता है कि जिस पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्या कुछ नहीं कहा। लोकसभा का चुनाव हराया और हारने के बाद वे उसी पार्टी में चले गए, जिसने उन्हें हराया। यह तो दुश्मन से हाथ मिलाना हुआ,कि जिस दुश्मन से आप हार रहे हो और बाद में उसी की गोद में जाकर बैठ जाए। देर शाम शिवपुरी जिले के रन्नौद आए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा। वे खोड़ में रहने वाले अपने मित्र एपीएस चौहान के निधन पर उनके घर पर शोक जताने गए थे। पूर्व सीएम ने कहा कि दिग्विजय विधायकों ने जनता के साथ धोखा किया किया। प्रदेश की 25 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस का स्टेंड वही रहेगा,जो जनता का है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ विधायकों को जिताकर भाजपा को हराया था। अब वही जनता सकते में है। क्योंकि विधायकों ने उनके साथ धोखा किया है। इसका परिणाम होने वाले उपचुनाव में जनता ही देगी।