- चीन के सामान की जिस तरह की गारंटी होती है कुछ इस तरह की है मोदी गारंटी - जीतू पटवारी
- कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला ने 5 विधानसभाओं में किया जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं
- कच्चा बांध टूटने से शिप्रा में मिला गंदा पानी
- इंदौर नगर निगम फर्जी बिल कांड: 100 करोड़ तक पहुंचने की आशंका
- भोपाल नगर निगम के दो चेहरे : कलियासोत में मलबा डालने पहुंची ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा, बड़े तालाब में खुद डलवा रहा सीएंडडी वेस्ट
9 से 15 अगस्त तक महंगाई के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस, सभी शहरों में होगी पदयात्रा
भोपाल। उदयपुर चिंतन शिविर के फैसलों को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस ने देशव्यापी पदयात्रा का ऐलान किया है। बढ़ती महंगाई के खिलाफ इस पदयात्रा के तहत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस सड़कों पर उतरेगी। एमपीसीसी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक कांग्रेस कार्यकर्ता सभी जिलों में 75 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
एमपी कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे 9 अगस्त भारत छोड़ों आंदोलन दिवस से 15 अगस्त 2022 तक अनिवार्य रूप से 75 किमी की पद यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की 5 सदस्यीय समिति का गठन कर 75 किलोमीटर की पद यात्रा करें।
सिंह ने बताया कि इस पद यात्रा में जिले के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा-2018 और लोकसभा-2019 के प्रत्याशी, अखिल भारतीय एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला जनपद पंचायत के सदस्य, नगरीय निकाय के पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारियों की अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 75 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, वादा खिलाफी, बढ़ती मंहगाई, गैस, पेट्राल डीजल, हर खाद्य सामग्री की बेतहाशा वृद्धि, जीएसटी में बढौत्तरी आदि के नारों के पम्पलेट, बैनर पोस्टर एवं झंडे भी अनिवार्य रूप से साथ में रखेंगे।