- भिंड में राहुल गांधी से मिला ओबीसी प्रतिनिधि मंडल
- 12वीं के बाद छोड़ रहे पढ़ाई:अभिभावक बोले- कॉलेज आने जाने का खर्च ज्यादा
- स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय संकट, 5 हजार जननियों को प्रसूति सहायता राशि का इंतजार
- इंदौर में बोले उमंघ सिंघार:जिनको सत्ता का लालच है वह भारतीय जनता पार्टी में गए हैं
- गैंगरेप कर नाबालिग को नदी में फेंका, मौत
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्रियों की बैठक 01 मई को
बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी जिलों के संगठन मंत्रियों की उपस्थिति आवश्यक
भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के मुख्य आतिथ्य में सोमवार, 01 मई 2023 को सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन, शिवाजी नगर भोपाल में कांग्रेस के जिला संगठन मंत्रियों की एक अतिआवश्यक बैठक आहूत की गई है।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी जिलों के संगठन मंत्रियों की उपस्थिति आवश्यक है। साथ ही संगठन मंत्रियों द्वारा संपादित मंडलम, सेक्टर, बीएलए व मतदाता सूची अपग्रेड सहित अन्य संगठनात्मक दायित्वों की विस्तृत रिपोर्ट के साथ पहुंचने के लिए कहा गया है।