इंदौर की एक होटल में फांसी लगाने वाले मोबाइल व्यापारी की बहन ने भी पुलिस पर पैसा वसूलने के आरोप लगाए

राऊ थाने में पदस्थ तत्कालीन एसआई और एसटीएफ में वर्तमान में पदस्थ सिपाहियों ने पैसों के लिए धमकाया

इंदौर – भंवरकुआ की एक होटल में फांसी लगाने वाले मोबाइल व्यापारी राजीव शर्मा की बहन बेबी ने भी पुलिस पर पैसा वसूलने के आरोप लगाए हैं। राजीव की बहन भाभी-बच्चों से मिलने गुरुवार को उत्तर प्रदेश से इंदौर आई है। बहन ने एसआई और एसटीएफ में पदस्थ सिपाही पर रुपए मांगने और झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। राजीव, निवासी रॉयल बंगलो ने बीते दिनों भंवर कुआं इलाके की द ग्रैंड होटल में फांसी लगा ली थी।
बहन ने इस संबंध में पुलिस के वरिष्ठ अफसरों से भी शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि राऊ थाने में पदस्थ तत्कालीन एसआई और एसटीएफ में वर्तमान में पदस्थ सिपाहियों ने उन्हें पैसों के लिए धमकाया था। वहीं दामाद ओर बेटे को भी झूठे केस में फंसाने की धमकी दी थी।
राजीव की बहन बेबी ने बताया कि 6 अप्रैल 2021 को एसआई महेश और प्रशांत परिहार ने एक गाड़ी में उनकी भाभी निशा और दोनों बच्चों को बैठा लिया था। वह गोल मार्केट पहुंची। यहां बात करने की कोशिश की ताे उनसे बात नहीं करने दी। गाड़ी से नहीं उतरने दिया। पुलिसकर्मी कहने लगे कि पैसा दे दो मामला रफा दफा कर देते हैं।
उनसे जब मैंने पूछा कि बच्चों को किस अपराध में लेकर जा रहे हैं तो जबाव नहीं दिया। वह बच्चों को भी जेल भेजने की बात करने लगे। मैंने दोनों के पैर पकड़े लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इसके बाद मुझे भी चलने का कहने लगे। मैंने पूछा कि हम क्यों जाएंगे तो पुलिस दामाद को फंसाने की धमकी देने लगे।
उनके कसूर के बारे में पूछा तो कहने लगे राजीव को ढूंढकर दे दो। उसका नंबर दे दो। लेकिन बात नहीं मानी। मैं अपनी ड्यूटी से छोड़कर घर आई। दोनों 5 से 10 लाख रूपये मांगने की बात करते रहे। राजीव की बहन ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के कारण उनका भाई चला गया। परिवार को न्याय मिलना चाहिए।