अशोकनगर नगर पालिका में जीवित लोगों को मृत बताकर मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर पैसे निकाल लिए

कांग्रेसियों ने नगरपालिका के भ्रष्टाचार को लेकर ग्वालियर कमिश्नर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया

अशोकनगर – अशोकनगर शहर में कांग्रेसियों ने नगरपालिका के भ्रष्टाचार को लेकर ग्वालियर कमिश्नर के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नगर पालिका में जीवित लोगों को मृत बताकर मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाकर पैसे निकाल लिए गए। इस मामले की जांच कराने की मांग की जा रही है।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि अधिकारी-कर्मचारियों की सांठगांठ से संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना और मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला हुआ है। यह घोटाला साल 2016 से चल रहा है।
कांग्रेस पार्षद रितेश जैन ने बताया कि 6 दिन पहले दैनिक भास्कर समाचार पत्र में खबर छप जाने के बावजूद CMO ने इस मामले में का संज्ञान नहीं लिया। कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल लोगों पर सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं ने निष्पक्ष जांच कराकर 10 दिन में कार्रवाई करने की मांग की है।