पहली बार जौनपुर पहुंच प्रियंका गांधी ने किया रोड शो, उमड़ी भारी भीड़

सातवें चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार जौनपुर पहुंचीं। जिले की नौ विधानसभा को साधने के लिए प्रियंका गांधी ने रोड शो किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और दीपेंद्र हुड्डा भी उनके साथ रहे। घरों की छतों से लोग प्रियंका गांधी की झलक देखने के लिए लोग उत्सुक नजर आए।

प्रियंका गांधी ने जौनपुर जंक्शन से रोड शो निकाला। उन्होंने जौनपुर सदर प्रत्याशी नदीम जावेद के लिए वोट मांगे। रोड शो के दौरान भारी भीड़ देखी गई। लोगों ने घरों के ऊपर से पुष्प वर्षा भी किया। शहर के चहारसू चौराहे पर रोड शो के कार्यक्रम को प्रियंका ने खत्म कर दिया। एक घंटे से भी कम समय में तीन किलोमीटर का रोड शो निकाला गया।

Leave a Comment