कल MP में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा

मुरैना – कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 2 मार्च को राजस्थान से एमपी में प्रवेश करेगी। मप्र में यह यात्रा 5 दिन रहेगी। मुरैना से शुरू होकर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के बाद राजस्थान में फिर प्रवेश करेगी।

यात्रा के दौरान 5 दिनों में 7 संवाद करेंगे

राहुल गांधी की यात्रा मप्र में 5 दिनों तक रहेगी। वे मुरैना से उज्जैन तक अलग-अलग समूहों में सात प्रमुख वर्गों के साथ संवाद करेंगे। इनमें अग्निवीर योजना के उम्मीदवारों, पूर्व सैनिकों, किसानों, पटवारी परीक्षार्थियों, एमपीपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं, महिलाओं से संवाद करेंगे।

हर पॉइंट के लिए एक प्रभारी नियुक्त

कांग्रेस ने राहुल गांधी की यात्रा के पूरे रूट पर हर स्थान के लिए एक नेता को जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत, रोड शो, नुक्कड़ सभा, दोपहर भोजन, रात्रि विश्राम , संवाद और जनसभा के लिए सीनियर लीडर इंचार्ज बनाए गए हैं।

संक्षिप्त में समझिए MP में 5 दिनों की यात्रा के प्रभारी

2 मार्च मुरैना ध्वज हस्तांतरण- योगेश यादव और सतेंद्र यादव
3 मार्च ग्वालियर- अग्निवीर और पूर्व सैनिकों से संवाद- पंकज उपाध्याय, मेजर जनरल (रिटा.) श्याम श्रीवास्तव, विंग कमांडर (रिटा.) अनुमा आचार्य
शाम- मोरखेड़ा में आदिवासी संवाद- मीनाक्षी (एकता परिषद)
4 मार्च – शाम को भाटखेड़ी (राजगढ़) में किसान संवाद- किसान संवाद- दिनेश गुर्जर, रामचंद्र दांगी
5 मार्च- दोपहर को मक्सी में पटवारी परीक्षार्थी संवाद- स्वप्निल कोठारी, विक्रांत भूरिया, आशुतोष चौकसे
6 मार्च- सुबह बड़नगर के इंगोलिया ढ़ाबे पर पीएससी के परीक्षार्थियों के साथ संवाद
6 मार्च- उज्जैन में मुल्लापुरा कैंप के पास महिलाओं के साथ संवाद- विभा पटेल, माया त्रिवेदी
6 मार्च- बदनावर में जनसभा – उमंग सिंघार, सज्जन सिंह वर्मा
6 मार्च – सैलाना में नुक्कड़ सभा – राजेश रघुवंशी

2 मार्च का पूरा कार्यक्रम

दोपहर 1:30 बजे मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश होगा। दोपहर 2 बजे पिपरई में देवपुरी बाबार के पास जेबी ढ़ाबे पर योगेश यादव और सतेंद्र यादव को भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ध्वज हस्तांतरण किया जाएगा। दोपहर ढाई बजे मुरैना में अंडर ब्रिज के पास रोड़ शो होगा। भोपाल कांग्रेस के नेता अवनीश भार्गव, अमित शर्मा मुरैना के कार्यक्रमों के इंचार्ज बनाए गए हैं। शाम 5 बजे यात्रा ग्वालियर पहुंचेगी। यहां चार शहर के नाके पर स्वागत होगा। यहीं से हजीरा चौक तक रोड शो होगा। फिर हजीरा चौक पर ही राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। ग्वालियर के गोल्डन लोटस गार्डन में रात्रि विश्राम होगा।

3 मार्च का कार्यक्रम

ग्वालियर में अग्निवीर संवाद के लिए विधायक पंकज उपाध्याय, रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव और विंग कमांडर अनुमा आचार्य को प्रभारी बनाया गया है।
सुबह 8:30 बजे घाटीगांव और 10 बजे मोहना गांव में स्वागत होगा। यहां पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव और संजय सिंह यादव को प्रभारी बनाया गया है।
सुबह 11:30 बजे मोरखेड़ा में आदिवासियों के साथ राहुल गांधी संवाद करेंगे। इसके बाद सतनवाड़ा में 12:30 बजे स्वागत और यहीं लंच होगा। मोरखेड़ा और सतनवाड़ा के लिए पूर्व मंत्री ओंकार सिंह मरकाम, रामू टेकाम को प्रभारी बनाया गया है।
दोपहर 2 बजे बाबू क्वार्टर शिवपुर से झांसी रोड तिराहा शिवपुर तक रोड शो होगा। इसके बाद शाम 4 बजे कोलारस, 5 बजे लुकवासा में स्वागत होगा। शाम 6:30 बजे बदरवास में नुक्कड़ सभा होगी। बदरवास के पास ईश्वरी में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा। यहां पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और आनंद प्रताप सिंह को प्रभारी बनाया गया है।

4 मार्च का कार्यक्रम

सुबह- 8:30 बजे गुना जिले के म्याना से यात्रा शुरु होगी। यहां सुबह 9:30 बजे हनुमान चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड़ शो होगा। म्याना का प्रभारी बमोरी विधायक ऋषि अग्रवाल को बनाया गया है। सुबह 11 बजे रुठियाई में स्वागत होगा। दोपहर 12:30 बजे राघौगढ़ में साड़ा कॉलोनी से नए बस स्टेंड तक रोड़ शो होगा। इसके बाद जेपी यूनिवर्सिटी राघौगढ़ में यात्रा का लंच होगा। पूर्व मंत्री जयवर्द्धन सिंह को राघौगढ़ का इंचार्ज बनाया गया है।
दोपहर 2 बजे बीनागंज में स्वागत होगा। यहां सत्यनारायण पटेल को प्रभारी बनाया गया है।
शाम 5 बजे ब्यावरा के पीपल चौराहे पर आम सभा होगी। यहां मयंक तेनगुरिया को प्रभारी बनाया गया है।
शाम 6 बजे राजगढ़ के भाटखेड़ी में राहुल गांधी किसान संवाद करेंगे। इस दौरान वे एमपी के किसानों से एमएसपी के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके बाद भाटखेडी में ही रात्रि विश्राम होगा। इस कार्यक्रम के लिए विधायक दिनेश गुर्जर और पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी को प्रभारी बनाया गया है।

5 मार्च का कार्यक्रम

सुबह 8:30 बजे राजगढ़ जिले के पचोर में यात्रा का स्वागत होगा। यहां भोपाल कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मोनू सक्सेना प्रभारी बनाए गए हैं। सुबह 9:30 बजे सारंगपुर में स्वागत होगा। यहां भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद इंचार्ज होंगे।
दोपहर 11:30 बजे शाजापुर के टंकी चौराहे से एचपी पेट्रोल पंप तक रोड शो होगा। यहां पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे प्रभारी होंगे।
दोपहर 12 बजे मक्सी में मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत होगा।
संस्कार पब्लिक स्कूल मक्सी में दोपहर का भोजन होगा। और फिर यहीं पर परीक्षार्थियों से राहुल गांधी संवाद करेंगे। यहां स्वप्निल कोठारी, विक्रांत भूरिया और आशुतोष चौकसे प्रभारी बनाए गए हैं। इसके बाद कायथा में विधायक महेश परमार और विजयगंज मंडी में मनोज राजानी के नेतृत्व में स्वागत होगा।
उज्जैन में महाकाल मंदिर पहुंचकर राहुल गांधी दर्शन करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे उज्जैन में उज्जैन गेट से देवास गेट तक रोड़ शो होगा। रात 8 बजे इंगोरिया पहुंचने के बाद यात्रा यहीं रात्रि विश्राम करेगी। उज्जैन के लिए पूर्व विधायक रवि जोशी प्रभारी बनाए गए हैं।

6 मार्च का कार्यक्रम

सुबह 9 बजे बड़नगर में राहुल गांधी महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। बड़नगर के लिए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल और माया त्रिवेदी को प्रभारी बनाया गया है। इसके बाद बड़नगर में सुबह 10 बजे से रोड शो होगा। यहां विशाल पटेल प्रभारी होंगे।
दोपहर 12 बजे बदनावर में राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद बदनावर में ही दोपहर का भोजन होगा। बदनावर के लिए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
अपरान्ह 3 बजे यात्रा रतलाम पहुंचेगी। और यहां राहुल गांधी नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे। यहां पूर्व मंत्री बाला बच्चन प्रभारी बनाए गए हैं।
शाम 4 बजे यात्रा सैलाना पहुंचेगी। यहां नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। सैलाना के कार्यक्रम का प्रभारी राजेश रघुवंशी को बनाया गया है।

7 मार्च को राजस्थान फिर गुजरात में प्रवेश करेगी यात्रा

यात्रा गुजरात में प्रवेश करने से पहले बांसवाड़ा में एक जनसभा के लिए 7 तारीख़ को राजस्थान लौटेगी। गुजरात में यात्रा दाहोद, पंचमहल, छोटा उदयपुर, नर्मदा, भरूच, सूरत और तापी ज़िलों को कवर करेगी। 10 मार्च को यात्रा महाराष्ट्र पहुंचेगी और राज्य में अपने पहले दिन नंदुरबार और धुले ज़िलों से होकर गुजरेगी।

694 दिन बाद महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

इंग्लैंड से लौटने के बाद 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी। इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के अन्य जिलों को कवर करेगी। 5 मार्च की दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। राहुल गांधी 694 दिन के बाद महाकाल के दर्शन करेंगे। उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को महाकाल के दर्शन किए थे।