कमलनाथ ने स्वीकार की भाजपा की चुनौती, कहा- हम देंगे 15 महीने का हिसाब

भोपाल. मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। खास तौर पर कांग्रेस काफी एक्टिव नजर आ रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने खुद बागडोर संभाल रखी है और वह पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इस बीच पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी की चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि वो 15 महीने का हिसाब देने के लिए तैयार हैं। बीजेपी अपने 18 साल का हिसाब जनता को दे।

कमलनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार और उसके नेता जनता को मुद्दों से भटकाते हैं. उन्होंने काम नहीं किया है इसलिए सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए पाकिस्तान और राष्ट्रवाद का मुद्दा उठाते हैं. उनकी सरकार और पार्टी ने काम किया होता तो उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ती.

बीजेपी पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि अब आप युवाओं से झूठ नहीं बोल सकते हैं। आज 95 प्रतिशत युवा सोशल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 5 साल पहले इनकी संख्या केवल 25 प्रतिशत थी। अभी तक आप इनको ज्ञान देते थे, अब ये आपको ज्ञान देने के लिए तैयार हैं। आज का युवा समझदार है। वो आपके काम को समझता है.

2023 में हैं एमपी के चुनाव
मध्यप्रदेश में 2023 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, हालांकि यह सिर्फ 15 महीने ही चल पाई थी और भाजपा ने सत्ता हासिल कर ली थी। ऐसे में साफ है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस हर संभव कोशिश करेगी। इसके लिए उसने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

Leave a Comment