पिपरई में नाबालिग से दुष्कर्म

पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने घर बुलाया था, पति और भाई ने किया गलत काम

अशोकनगर – अशोकनगर जिले के पिपरई थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। पीड़िता के साथ दो आरोपियों ने गलत काम किया। 17 साल 8 महीने की किशोरी को पड़ोस में रहने वाली महिला ने अपने घर बुलाया जिसके बाद महिला के पति एवं भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डरा धमका दिया।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि घटना 1 फरवरी को दोपहर 3 बजे के आसपास की है। पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह अपने घर पर थी। तभी पड़ोस में रहने वाली भाभी ने बुलवाया। किशोरी महिला के पास पहुंची। वहां महिला के पति व भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर डरा धमका दिया।
डर की वजह से पीड़ित ने यह घटना किसी को नहीं बताई। इसके बाद शुक्रवार उसके साथ हुई घटना परिजनों को बताई। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर दुष्कर्म की धाराओं में व लड़की को बुलाने पर महिला के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं।