- नहर निर्माण में लापरवाही का किसानों ने शुरू किया विरोध
- भाजपा मंडल अध्यक्ष ने युवक को पीटा
- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में राहुल का CM को लेटर:लिखा- पीड़ितों की मदद, जिम्मेदारों को सजा मिले
- राहुल गांधी पर तंज से भड़की कांग्रेस, प्रधानमंत्री पर साधा निशाना
- भाजपा महिलाओं को साड़ी, चूड़ी, बिंदी का वोट बैंक समझती है
जीतू पटवारी, अरूण यादव, विवेक तन्खा का 23 अप्रैल को रायसेन और नरसिंहपुर का संयुक्त दौरा
कांग्रेस की जनसभाओं को संबोधित करेंगे
भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरूण यादव और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा 23 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
श्री पटवारी, श्री यादव और श्री तन्खा 23 अप्रैल को अपरान्ह 3.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे रायसेन जिले के उदयपुरा पहंुचेंगे और वहां लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। नेतागण तत्पश्चात शाम 5.30 बजे उदयपुरा से प्रस्थान कर शाम 6.30 बजे नरसिंहपुर के गाडरवारा पहुंचेंगे और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा के पक्ष में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हाने के बाद रात्रि 8 बजे गाडरवारा से रवाना होकर रात्रि 11 बजे भोपाल पहुंच जायेंगे।