- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिवपुरी-ग्वालियर में कांग्रेसप्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया
- कांग्रेस का वैभव फिर लौटेगा, जिसमें कलेजा हो संघर्ष का वह कांग्रेस के साथ रहे : जीतू पटवारी
- जितेन्द्र सिंह, जीतू पटवारी, अरूण यादव, अजय सिंह 02 मई को भोपाल, मुरैना एवं ग्वालियर के प्रवास पर
- टीकमगढ़ के स्ट्रांग रूम में एलईडी बंद होने सेगड़बड़ी की आशंका
- उज्जैन के दंडी आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म
जिस विधायक पर लगाया राशन डकारने का आरोप, उसी को भाजपा ने बना दिया मंत्री
मंत्री बनने की लालच में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए बिसाहू लाल को भाजपा ने दिया खाद्य विभाग
भोपाल. लंबी खींचतान के बाद शिवराज मंत्रिमंडल के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा तो हो गया, लेकिन सबसे अधिक चर्चा का विषय कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मंत्री बिसाहूलाल सिंह को मिला विभाग बना हुआ है। कमलनाथ सरकार के दौरान उन पर भाजपा ने गरीबों का राशन डकारने का आरोप लगाया था।
एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने कांग्रेस से विधायक रहे बिसाहूलाल सिंह और उनके परिवार पर अन्नपूर्णा योजना के तहत बीपीएल परिवारों को एक रुपए प्रति किलो के हिसाब से मिलने वाले गेहूं और चावल लेने का आरोप लगाया था। आरटीआई के जरिए जो जानकारी आई थी उसके मुताबिक कांग्रेस नेता बिसाहूलाल सिंह 2013 से गरीबों का राशन ले रहे थे।
हालांकि उन आरोपों पर बिसाहूलाल सिंह ने कहा था कि उनका परिवार आर्थिक रूप से सक्षम है। उन्होंने गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों के हिस्से का राशन कभी नहीं लिया।
कांग्रेस ने मांगा जवाब
अब बिसाहूलाल सिंह के खाद्य मंत्री बनते ही कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता ने सरकार से सवाल पूछा है कि जब बिसाहूलाल हमारे विधायक थे तो आपने उन पर बीपीएल का राशन लेने का आरोप लगाया था। उनके राशन कार्ड बताए थे। फिर आपने अपनी कैबिनेट में उन्हें ही खाद्य मंत्री बना दिया, क्यों? जनता इसका जवाब मांगती हैं।