- हटा से भाजपा विधायक उमा देवी खटीक की बेटी सारिका खटीक रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाई
- विपक्ष को दबा रखा है मोदी जी ने, लेकिन हम इनकीसत्ता से डरते नहीं हैं: प्रियंका गांधी
- भाषण के दौरान भावुक हुईं प्रियंका गांधी
- दमोह जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को घर से लाने पड़ रहे पंखे
- 'सनातनियों का जनाजा नहीं अर्थी निकलती है
मध्यप्रदेश के 5 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को कांग्रेस देगी वचन
सरकारी कर्मचारियों को राहत देते हुए सभी मुद्दों को शामिल किया जाएगा
भोपाल – मध्यप्रदेश के 5 लाख से अधिक के सरकारी कर्मचारियों के लिए कांग्रेस बड़े ऐलान करने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि आने वाले दिनों में वचन पत्र आएगा। जिसमें सभी मुद्दों को शामिल किया जाएगा और कांग्रेस सरकार में उन्हें पूरा किया जाएगा।
कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह का कहना है कि मध्यप्रदेश में कई विभागों में पदस्थ कर्मचारी लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि उनकी मांगों को पूरा जाए लेकिन सरकार ने अब तक उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की है। लगातार शहर भर में धरना प्रदर्शन कर सरकार से मांगों को पूरा करने के लिए गुहार लगा रहे हैं। फिर भी सरकार ने उनकी सुनवाई नहीं की है। कांग्रेस सरकार आते ही कर्मचारियों की मांगों का निराकरण किया जाएगा। इस विषय को भी वचन पत्र में शामिल किया जाएगा। हालांकि कर्मचारियों की मांग है कि उनकी मांगों को लेकर सरकार कमेटी गठित कर सकती है लेकिन सरकार ने इस पर भी विचार नहीं किया है।