- मेरे ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप रहते तो क्या ED, IT, CBI मुझे छोड़ देते? - दिग्विजय
- चीन के सामान की जिस तरह की गारंटी होती है कुछ इस तरह की है मोदी गारंटी - जीतू पटवारी
- कांग्रेस प्रत्याशी बुंदेला ने 5 विधानसभाओं में किया जनसंपर्क व नुक्कड़ सभाएं
- कच्चा बांध टूटने से शिप्रा में मिला गंदा पानी
- इंदौर नगर निगम फर्जी बिल कांड: 100 करोड़ तक पहुंचने की आशंका
‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने प्रियंका गांधी पहुंचीं इंदौर, पति रॉबर्ट वाड्रा भी आए नजर
इंदौर- मध्यप्रदेश में कांग्रेस के पूर्व राष्टीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंचीं. यहां से वह बुरहानपुर जिले के लिए रवाना होंगी. इस यात्रा में राहुल गांधी का प्रियंका गांधी का भी साथ मिलेगा. प्रियंका गांधी के साथ उनका पूरा परिवार भी इस यात्रा में शामिल हो सकता है. प्रियंका गांधी के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा भी नजर आए. बता दें कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के तहत मध्य प्रदेश पहुंचे हैं.
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोंदरली गांव से भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) शुरू हुई, जो शाम 6 बजे ये यात्रा बुरहानपुर शहर पहुंचेगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस के नेताओं, कार्यकर्ताओं व आम लोगों ने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जोरदार स्वागत किया.
इसके बाद राहुल गांधी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा, विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3600 किमी लंबा है. इसे पैदल तय नहीं किया जा सकता. हम मध्य प्रदेश आ गए हैं. 370 किमी यहां चलेंगे. यह तिरंगा श्रीनगर तक जाएगा और हम डरने वाले नहीं हैं. यह यात्रा हिंदुस्तान में फैलाए जा रहे नफरत, हिंसा और डर के ख़िलाफ़ है.