- राजा अगर झूठ बोले तो देश के लिए अच्छा नहीं और धोखा दे तो आने वाली नस्लों के लिए अच्छा नहीं - पवन खेड़ा
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा धर्म के नाम पर वोटमांगने की कांग्रेस ने की चुनाव आयोग को शिकायत
- 8 मई को रतलाम और मई को उज्जैन में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे
- बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में भाजपा के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा
- बीजेपी नेता बोले-पोलिंग पार्टी, पुलिस सपोर्ट करेगी
गुलजार ने लिखा भारत जोड़ो यात्रा के लिए सॉन्ग, इंदौर में होगा लॉन्च
इंदौर- “पंख बंधे ना रुके उड़ान, हाथ से छू ले आसमान” ये बोल भारत जोड़ो यात्रा पर लिखी गई गीत का है, जिसका ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर इस विशेष गीत का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। वहीं पूरा गाना इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लॉन्च करने की तैयारी है।
भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने इसे आवाज दी है। वहीं लिरिक्स गुलजार ने लिखा है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसमें म्यूजिक दिया है। जबकि फिल्माया भारत बाला ने है।
सिंह के मुताबिक इस गीत को इंदौर में लॉन्च करने की योजना है। गीत के ट्रेलर से प्रतीत होता है कि यह देश की एकता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है। ट्रेलर के आखिर में “एक ही वादा, एक निशान” कहा गया है। चूंकि, इस गीत में फिल्मी जगत के तमाम दिग्गजों का योगदान है, इसलिए लोगों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर बेहद उत्सुकता है।
माना जा रहा है कि 28 से 30 नवंबर के आसपास इंदौर में राहुल गांधी की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग होगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में महाराष्ट्र के हिंगोली में है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को यात्रा प्रवेश करेगी। बुरहानपुर, खरगोन और महू होते हुए 28 नवंबर को यात्रा इंदौर पहुंचेगी। वहीं, आगर होते हुए 5 नवंबर की शाम राजस्थान में प्रवेश करेगी।