- कमलनाथ ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं; ये इनकी विशेषता है
- मंदसौर और उज्जैन में मतदान का बहिष्कार
- मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर लगेगा प्रतिबंध
- संविधान की प्रति लेकर मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
- मांगे पूरी नहीं होने पर धरना देगा मांझी समाज
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल अवॉर्ड: ‘पुष्पा’ बनी फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर और कृति सेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का मिला अवॉर्ड
साल 2022 के दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल रविवार को मुंबई में आयोजित हुआ। हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा जगत के बेहतरीन स्टार्स और फिल्मों को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस दौरान अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए। दक्षिण भारत के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर हिट ‘पुष्पा: द राइज’ को फिल्म ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं, रणवीर सिंह को फिल्म ’83’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। एक्ट्रेस कृति सेनन को फिल्म ‘मिमी’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है।
दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शेरशाह को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला। यह फिल्म कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले कैप्टन विक्रम बत्रा पर आधारित है। फेस्टिवल में राधिका मदान, रवीना टंडन, मनोज बाजपेयी, अहान शेट्टी, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी अलग-अलग अवॉर्ड दिए गए।
यहां देखें अलग-अलग कैटेगरी में दिए अवॉर्ड्स की पूरी लिस्ट…
- फिल्म ऑफ द ईयर- ‘पुष्पा ‘
- बेस्ट एक्टर ’83’ के लिए- रणवीर सिंह
- बेस्ट एक्ट्रेस ‘मिमी’ के लिए- कृति सेनन
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म- ‘पौली’
- बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल- सतीश कौशिक
- बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल- लारा दत्ता
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड- सिद्धार्थ मल्होत्रा
- क्रिटिक्स बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड- कियारा आडवाणी
- बेस्ट फिल्म- शेरशाह
- बेस्ट डायरेक्टर- केन घोष
- पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्टर – अभिमन्यु दसानी
- पीपुल्स चॉइस बेस्ट एक्ट्रेस – राधिका मदान
- फिल्म इंडस्ट्री में शानदार योगदान- आशा पारेख
- बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- आयुष शर्मा
- क्रिटिक्स बेस्ट फिल्म – सरदार उधम
- बेस्ट डेब्यू – अहान शेट्टी
- बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म- अनादर राउंड
- बेस्ट वेब सीरीज – कैंडी
- बेस्ट वेब सीरीज एक्टर- मनोज बाजपेयी
- बेस्ट वेब सीरीज एक्ट्रेस – रवीना टंडन
- टेलीविजन सीरीज ऑफ द ईयर- अनुपमा
- टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्टर- शाहीर शेख
- टेलीविजन सीरीज बेस्ट एक्ट्रेस- श्रद्धा आर्या
- टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्टर – धीरज धूपर
- टेलीविजन सीरीज मोस्ट प्रॉमिसिंग एक्ट्रेस – रुपाली गांगुली
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल- विशाल मिश्रा
- बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल- कनिका कपूर
- बेस्ट सिनेमेटोग्राफर – जयकृष्ण गुम्मदी