- <tg>Mostbet Kaszinó Online Hivatalos Oldal Mostbet Casino Hungary Nyerőgépek, Bónuszok, Bejelentkezés</tg
- कमलनाथ ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं; ये इनकी विशेषता है
- मंदसौर और उज्जैन में मतदान का बहिष्कार
- मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर लगेगा प्रतिबंध
- संविधान की प्रति लेकर मतदान करने पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव
भारती बोले- 50 करोड़ खर्च करके भी हारे नरोत्तम
मरकाम बोले- लोकतंत्र में पूंजीवाद का दबाव बढ़ रहा
भोपाल – दतिया से चुनाव जीते राजेंद्र भारती ने कहा, ‘पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 50 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद हार गए। मिश्रा अब तक केवल प्रशासन के दम पर चुनाव जीतते रहे हैं। इस बार दतिया की जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। जनता उनकी हरकतों से बहुत परेशान हो चुकी थी। अब उनकी वापसी पांच साल बाद ही होगी, तब तक लोगों को शेरो-शायरी सुनाते रहेंगे।’
मरकाम बोले- लोकतंत्र में पूंजीवाद का दबाव बढ़ रहा
बैठक में विधायक रामकृष्ण दोगने ने कहा, ‘हरदा में भय और आतंक से लोगों को मुक्ति मिली है। कृषि मंत्री रहते हुए कमल पटेल ने केवल धन उगाही की और सत्ता का दुरुपयोग किया है।’ ओमकार सिंह मरकाम बोले, ‘लोकतंत्र में पूंजीवाद का दबाव बढ़ता जा रहा है। गरीब आदमी का जीवन खराब हो रहा है। कांग्रेस को इस तरह के परिणाम की उम्मीद नहीं थी।’ वहीं, अजय सिंह ‘राहुल’ ने कहा, ‘जमीनी हकीकत कुछ और थी और चुनाव परिणाम कुछ और आया।’ खुद को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के सवाल पर बोले, ‘अजय सिंह का नाम मत लीजिए।’
विजय लक्ष्मी साधौ ने आरोप लगाया, ‘मेरी विधानसभा में मतदान की दो पेटी खुली ही नहीं।’ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर बोलीं, ‘यह संगठन का फैसला है।’
गोविंद सिंह ने कहा- ईवीएम में गड़बड़ी हुई
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने विधानसभा चुनाव परिणाम पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, ‘अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में ऐलान किया था कि बीजेपी की सीटें 300 के पार आएंगी। उनके इस बयान के बाद 300 सीटें आईं। यूपी के विधानसभा चुनाव में सपा की लहर थी, तब पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था- दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। यूपी में बीजेपी की सरकार बन गई। EVM हैक करके परिणाम बदले गए।’
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल का आरोप- RSS ने पैसे बांटे
पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा, ‘हर विधानसभा क्षेत्र में RSS के माध्यम से दो-दो करोड़ रुपए बांटे गए हैं। सरकारी योजनाओं का पैसा मतदान की तारीख से पहले खातों में डालकर लोकतंत्र की हत्या की गई है। EVM में गड़बड़ी की गई है।’ पटेल ने कहा- मतगणना केंद्र पर भाजपा एजेंट्स कितने मत मिलेंगे और कितने की बढ़त मिलेगी, ये पहले से बता रहे थे। जब मशीन खुल रही थीं तो वो 99 फीसदी चार्ज बता रही थीं। यह कैसे संभव है? अधिकारियों ने भाजपा सरकार के कहने पर काम किया है। ये चुनाव लोकतंत्र की हत्या है।’
लक्ष्मण बोले- BJP ने कसम दिलाकर वोट लिए
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा, ‘मैं ऐसा नहीं मानता कि EVM में हेरफेर हुई। चुनाव में काले धन का इस्तेमाल हुआ है। भाजपा सरकार ने लोगों को शिक्षित नहीं होने दिया, इसलिए जैसा वो कहते गए, गरीब और अशिक्षित लोग वैसा करते रहे। हैंडपंप से बोतल में पानी भरा और कहा कि ये गंगाजल है। लोगों से गंगाजल के नाम पर हैंडपंप के पानी की कसम खिलवा ली। फिर अपने पक्ष में मतदान करा लिया।’