झूठ फरेब की पार्टी है भाजपा सर्वहारा वर्ग की सेवा कांग्रेस का संकल्प – कमलेश्वर पटेल

भाजपा ने कमीशनखोरी खुली लूट और झूठ के सिवा प्रदेश को कुछ नहीं दिया – अजय सिंह

सीधी – सीधी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की अति महत्वपूर्ण बैठक पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल के मुख्य आतिथ्य सीधी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह की उपस्थित में संपन्न हुई। राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुई बैठक में पूज्य स्वर्गीय कुंवर अर्जुन सिंह जी की जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया तत्पश्चात सभी महापुरुषों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में विजय श्री का संकल्प दिलाया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि भाजपा झूठी घोषणाएं करने में माहिर है अपने 20 वर्षों के शासनकाल में कमीशन खोरी खुली लूट और झूठ के सिवा भाजपा ने प्रदेश को कुछ नहीं दिया युवा किसान महिलाएं कर्मचारी सब भाजपा सरकार से परेशान हैं मध्य प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है सारे सर्वे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार दिखा रहे हैं आप सब यहां से संकल्प लेकर के जाय की सीधी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल ने कहा कि भाजपा झूठ और फरेब की पार्टी है झूठी घोषणाएं करना और चुनावों के बाद अपनी घोषणाओं को भूल जाना भाजपा की आदत में है उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र सर्वहारा वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि कांग्रेस को घोषणा पत्र को जन-जन तक पहुंचाएं यदि आपने अपनी घोषणाओं को जन-जन तक पहुंचा लिया तो विजय प्राप्त करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है अब सब यहां से अपने-अपने क्षेत्र में जाकर कांग्रेस की घोषणा और योजनाओं के बारे में बात करिए और उन्हें बताइए सर्वसमाज के कल्याण के लिए कांग्रेस पार्टी कृत संकल्पित है।
कार्यकर्ताओं से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता को कांग्रेस का टिकट दिया है यह टिकट मुझे मेरी बदौलत नहीं बल्कि आप सब के सहयोग और आशीर्वाद से प्राप्त हुआ है आप सबका सहयोग और आशीर्वाद ही कांग्रेस को जीत दिलाएगा कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी रही है और कार्यकर्ताओं के दम पर विजय प्राप्त होगी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ पर जाकर लोगों को कांग्रेस की योजनाओं और घोषणाओं से अवगत कराने को कहा कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने सीधी विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को जीतने का संकल्प दिलाया।

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्य एड विनोद वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि सभी वर्ग और समाज के कल्याण की योजनाएं कांग्रेस के शासनकाल में बनी और लागू हुई थी भाजपा की सरकार आते ही सारी योजनाओं को धीरे-धीरे करके समाप्त कर दिया गया चुनाव के समय ही भाजपा को अजा अजजा और पिछड़ों की याद आती है ऐसे लोगों को इस चुनाव में सबक सिखाने की आवश्यकता है आप सब संगठित होकर जनता जनार्दन के पास जाएं और उन्हें कांग्रेस की घोषणाओं से अवगत कराए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है

कांग्रेस किसी जाति या धर्म की पार्टी नही बल्कि सर्वसमाज की पार्टी है:-लालचंद गुप्ता

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी धर्म या जाति की पार्टी नहीं है कांग्रेस सर्वसमाज की पार्टी है सर्वहारा वर्ग के कल्याण की योजनाएं सिर्फ कांग्रेस बन सकती है और लोगों तक पहुंचा सकती है भाजपा के लोग झूठ बोलने में उस्ताद होते हैं वह धर्म और जाति के आधार पर राजनीति करते हैं लेकिन हमें अपने क्षेत्र के विकास की सोच के साथ आगे बढ़ना होगा आपके क्षेत्र का विकास सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर सकती है
=≠========================≠
इन्होंने ली कांग्रेस की सदस्यता

पूर्व सीएमओ शैलेंद्र सिंह चौहान जनपद सदस्य मनोज कोल पूर्व भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह नगर पालिका पार्षद हल्के सोनी दिलराज सिंह तेंदुहा रघुवंश साहू ऋषि कुमार साकेत छोटे गोस्वामी नौरंगीलाल बंसल छोटे साकेत मुन्नालाल वर्मा शंखलाल कोल कन्हैयालाल साहू जितेंद्र बंसल राजकुमार शुक्ला श्री बाबूलाल बंसल मोतीलाल बंसल गुलाब दास साकेत धर्मराज सेन

इनकी रही विशेष उपस्थिति

एआईसीसी के प्रभारी मनोज सिंह एआईसीसी कोऑर्डिनेटर अनुराधा राणा पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह पूर्व अध्यक्ष विनोद प्रताप सिंह बाबा नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा सुरेश प्रताप सिंह महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सिंह रंजना मिश्रा लक्ष्मी सिंह मीना सिंह अरविंद तिवारी प्रदीप सिंह दीपू विनोद मिश्रा हरिहर गोपाल मिश्रा कन्हैया सिंह जय बहादुर सिंह भूपेंद्र सिंह जय सिंह भूपेंद्र सिंह महेंद्र यज्ञराज साहू अरविंद तिवारी संकट ललवेंद्र सिंह सुंदरलाल सिंह ठेगरही जय सिंह राणा प्रताप सिंह द्विवेदी गोविंद प्रसाद गुप्ता मोहम्मद बिलाल विजेंद्रमणि जान आलम विनोद विश्वकर्मा भूपेंद्र सिंह चौहान संदीप उपाध्याय रणजीत सिंह सुरेश पांडे रोहित मिश्रा राममिलन साहू हारून मंसूरी उदयभान द्विवेदी रविनाथ गोस्वामी ओमकार शंकर चोली कृष्ण दास शाह के शीला साकेत अरुण सिंह पुष्पा सिंह कृतिम सिंह सोनम सोनी सीमा सिंह माधुरी सिंह मेनका प्रभात सिंह रेखा सिंह आशा देवी शकुंतला साकेत विजय तेज वाली कुशवाहा पुष्पा सिंह गौरी साकेत राम भाई साकेत कुसुम साकेत सुनीता मिश्रा पुष्पा साकेत सुशीला साकेत रीना सिंह कलावती नीतू सिंह रीना केवट दीपावली केवट शिवानी गुप्ता मुकेश कुमार पानी का राममिलन विश्वकर्मा विजय सिंह रामशरण साहू मंगलेश्वर सिंह पवन कुमार सिंह संतोष कुमार गजरूप साकेत राजेंद्र बहादुर वीरेंद्र जायसवाल सुनील कुमार शिवप्रसाद यादव मानसिंह प्रमोद सिंह बुद्ध सेन दुलारे यादव सत्यराज यादव संतलाल भुजवा लल्लू सिंह नारायण विश्वकर्मा अर्जुन सिंह सत्पूर्ण गुप्ता देशपति रजक फूलचंद यादव मथुरा कॉल संकरण सिंह राजभर वर्मा छोटेलाल रावतराजरूप बैग मोहित द्विवेदी बृहस्पति साकेत लवलेश द्विवेदी सुभाष द्विवेदी दिलीप द्विवेदी मोहम्मद इकबाल शिव शंकर मिश्रा रामलाल केवट हीरालाल यादव शारदा प्रसाद वर्मा सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी कांग्रेस के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।