चुनाव के बाद अब पदाधिकारियों को नियुक्त करेगी कांग्रेस

कार्यकारिणी भी होगी जल्दी घोषित

इंदौर – विधानसभा चुनाव का मतदान हो चुका है और अब तीन दिसंबर को परिणाम आने वाले है। चुनाव के पहले कांग्रेस में प्रदेेश स्तर पर कुछ नियुक्तियां की गई और अब इंदौर में शहर कार्यकारिणी घोषित करने की कवायद शुरू की जाएगी।
प्रवक्ता की नियुक्ति शहर अध्यक्ष से पहले कर दी गई थी। चुनाव के पहले कुछ नेता भी पद पा गए। पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र के नेता पिंटू मिश्रा को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री बनाया गया। इसके अलावा अन्नू पटेल को भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेें उपाध्यक्ष पद दिया गया।
कुछ अन्य अल्पसंख्यक नेतागणों को भी ताबड़तोड़ पद बांटे गए है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने कहा कि मतणना के बाद अब हम शहर कार्यकारिणी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। जो भी सक्रिय कार्यकर्ता है। उन्हें कमेटी से जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।