- <tg>Pin Up Casino Online Az Azerbaijan Пин Ап Казино Pinup Formal Saytı Pin Ap Bet 30 金州資訊</tg
- <tg>Mostbet Kaszinó Online Hivatalos Oldal Mostbet Casino Hungary Nyerőgépek, Bónuszok, Bejelentkezés</tg
- कमलनाथ ने भाजपा पर कसा तंज, बोले- किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं; ये इनकी विशेषता है
- मंदसौर और उज्जैन में मतदान का बहिष्कार
- मतदान के बाद नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस सरकार में आई तो सबसे पहले EVM पर लगेगा प्रतिबंध
जनविरोधी भाजपा सरकार का पतन सुनिश्चित – अजय सिंह
अजय सिंह का दावा विंध्य से होगी बड़ी जीत
भोपाल – पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मप्र में जनता के ऐतिहासिक समर्थन से कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि जनविरोधी भाजपा सरकार का पतन सुनिश्चित है| अजय सिंह ने विंध्य से बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का उत्साह यह कह रहा है कि कांग्रेस के पक्ष में विन्ध्य की जनता इतिहास लिखने जा रही है|
रीवा जिले की त्योंथर और सतना जिले की चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की वजह से महगाई आसमान छू रही है| लोगों को अपना घर चलाना मुश्किल हो रहा है| बेरोजगारी की स्थिति यह है कि काबिल और पढ़े लिखे युवा रोजगार न मिल पाने की वजह से आत्महत्या के लिए विवस हो रहे हैं| सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र का गला घोंटकर सरकार बनाने वाली भाजपा ने प्रदेश की जो दुर्दशा की है उससे हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है| उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने किसानों के 2 लाख तक कर्जे माफ किये थे लेकिन भाजपा सरकार अब उनसे ब्याज सहित वसूल रही है और कर्ज न चुकाने की स्थिति में किसानों को जेल में ठूंस रही है| श्री अजय सिंह ने दावा करते हुए कहा की जनता के साथ दुश्मनों जैसा किये गए व्यवहार के कारण प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी अंतिम सांसे गिन रही है| श्री अजय सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा नफरत का जो बीज बोया जा रहा है उससे सावधान रहने की जरूरत है| उन्होंने भाजपा सरकार को इतिहास की सबसे भृष्ट सरकार बताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब संगठित होकर ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता से बेदखल करें|