- राहुल गांधी की सभा 6 मई को सेगांव में
- राजगढ़ पहुंचे सचिन पायलट, बोले-विपक्ष के नेताओं की आवाज खत्म करने के लिए पूरी ताकत लगा रही सरकार
- खनिज विभाग की टीम पर हमला, हाथापाई कर रेत से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए माफिया
- पन्ना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जलसंकट, दो किमी दूर ला रहे पेयजल
- इंदौर कांग्रेस की बैठक:कांग्रेस नेता इंदौर में ज़्यादा से ज़्यादा नोटा दबाने चलाएंगे जागरूकता अभियान
कमलनाथ बोले- कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा
भोपाल- एमपी में चुनाव को लेकर सियासत गर्म होती दिख रही है, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कर्जमाफी को लेकर एक बड़ा एलान किया है, पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लगातार डिफाल्टर होने के समाचार सामने आ रहे है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और बाकी किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन किसान विरोधी शिवराज सरकार ने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी और किसानों को कर्ज के दलदल में धकेल दिया।
आगे कमलनाथ ने कहा है- मैं मध्य प्रदेश के किसान भाईयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कुछ महीने बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान भाईयों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हम प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगे और उन्हें कर्ज के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। हम भाजपा की तह जुमले नहीं उछालते, जो कहते हैं वह करते हैं।
मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसके चलते कांग्रेस- बीजेपी अपना एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है.